Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of an 11th-grade student found hanging in Chhota Baghada; police investigating.

प्रयागराज : छोटा बघाड़ा में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में

Thu, 26 Nov 2026 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

प्रयागराज के छोटा बघाड़ा में बृहस्पतिवार को 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 16 वर्षीय कमलकांत गौतम का शव उसके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने छात्र का मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में लिया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Body of an 11th-grade student found hanging in Chhota Baghada; police investigating.
छात्र की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

प्रयागराज। छोटा बघाड़ा स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र कमलकांत गौतम (16) का शव मिला। वह मूल रूप से मिर्जापुर के लालगंज तहसील स्थित ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव का रहने वाला था। कर्नलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच के लिए उसका मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

कमलकांत छोटा बघाड़ा में अपने चाचा राजेश कुमार के घर के बगल किराए के मकान में रहता था। चाचा जौनपुर के मीरगंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी फूलन देवी अपने तीन बच्चों के साथ यहां रहती हैं।

विज्ञापन

मृतक के पिता रामबख्श गौतम गांव में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि कमलकांत ने करीब ढाई साल पहले प्रयागराज के राजकीय इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह कुछ देर चचेरे भाई-बहनों के साथ खेलने के बाद अपने कमरे में पढ़ाई करने चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, मकान मालिक रात करीब एक बजे शादी समारोह से लौटे तो कमलकांत कमरे में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में इंटरमीडिएट की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शुरू होती हैं, इसलिए वह देर रात तक पढ़ता था और सुबह देर से उठता था।

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे चाची फूलन देवी ने नाश्ते के लिए उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। पुलिस को भी बुलाया गया। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। बाद में परिजनों की मौजूदगी में कमरे को खुलवाया गया। दोपहर करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता रामबख्श गौतम और मां श्यामा देवी समेत अन्य परिजन मिर्जापुर से पहुंचे, जबकि चाचा राजेश कुमार जौनपुर से आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed