Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused in Sameer's murder arrested in an encounter outside Minister Kapil Mishra's office

Delhi News: मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Accused in Sameer's murder arrested in an encounter outside Minister Kapil Mishra's office
पुलिस पर चलाईं चार गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
विज्ञापन


एक गोली सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी
एक पिस्टल, 9 कारतूस, दो मैगजीन और चोरी की एक बाइक बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के सोनिया विहार स्थित कैंप कार्यालय के बाहर गैंगवार में समीर उर्फ भूरा की हत्या के मामले में वांटेड बदमाश को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह फायर किए। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि एक गोली सिपाही मुकेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान करावल नगर निवासी अमान गाजी उर्फ नासिर कमाल उर्फ अमान उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। वह डी-कंपनी के करीबी नसीम दुर्रानी गैंग का बदमाश है। समीर की हत्या के बाद फरार चल रहे नसीम दुर्रानी को दिल्ली पुलिस व यूपी एसटीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बुलंदशहर में मार गिराया था। पुलिस ने अमान के पास से पिस्टल, 9 कारतूस, दो मैगजीन और चोरी की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया 25 नवंबर की रात एसआई कौशिक घोष यादव को आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने नानक सर से तीसरे पुश्ते की ओर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के नजदीक घेराबंदी की। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर चार गोलियां चला दीं। एक गोली सिपाही मुकेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में छह फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। बाद में उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर को की थी समीर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को सोनिया विहार जीरो पुश्ते के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने समीर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में खजूरी खास थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच में नसीम दुर्रानी और हारून सैफी गिरोहों के बीच चल रही गैंगवार हत्या की वजह सामने आई। टेक्निकल सर्विलांस और सूचना के आधार पर पुलिस को अमान की भूमिका का पता चला। आरोप है कि उसने हत्या की साजिश रचने के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक भी चलाई थी। हमला करने के बाद वह फरार हो गया था।


स्पेशल स्टाफ की टीम ने की गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में एसआई कौशिक घोष यादव, अनुराग सिरोही, सुधीर लाटवाल व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी के खिलाफ गांधी नगर थाने में हथियार के बल पर लूट का मामला भी दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed