फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   branded companies seized 325 bags of fake cement recovered in Chandauli

चंदौली में 325 बोरी नकली सीमेंट बरामद, ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरियां जब्त

Mon, 16 Sep 2019 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
branded companies seized 325 bags of fake cement recovered in Chandauli
सीमेंट बरामद। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हथेरवा गांव के समीप अलीनगर पुलिस ने सोमवार को नकली सीमेंट के धंधे का भंडाफोड़ किया। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर गोदाम से सवा तीन सौ बोरी सीमेंट और नामचीन सीमेंट कंपनियों की बड़ी संख्या में खाली बोरियां जब्त की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि हथेरवा गांव के गोदाम में नकली सीमेंट का धंधा चल रहा है। इस पर सीओ सदर और अलीनगर पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस को देख लोग भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोदाम से सवा तीन सौ बोरी सीमेंट मिली।
विज्ञापन


गोदाम में नामी कंपनियों की बोरियां बरामद हुई। इसमें सीमेंट भरा जा रहा था। सीओ ने बताया कि गोदाम में नकली और घटिया सीमेंट नामचीन कंपनियों की बोरियों में भरा जा रहा था। गोदाम के मालिक और अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बरामद हो चुकी है नकली सीमेंट :
सोमवार को नकली सीमेंट पकड़ने की घटना नई नहीं हैं। नगर के आसपास इलाकों में नकली सीमेंट का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पड़ाव के कुडा कला में 24 जुलाई को चार सौ बोरी नकली सीमेंट बरामद हुई थी। उस दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया था। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी इस तरह की शिकायत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed