फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buisnessman murder due to land dispute in azamgarh

आजमगढ़ में दिव्यांग आटा चक्की मालिक की गोली मारकर हत्या

Tue, 13 Mar 2018 06:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 13 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Buisnessman murder due to land dispute in azamgarh
घटना का प्रमुख कारण जमीन का विवाद बताया गया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में गोली मारकर दिव्यांग आटा चक्की मालिक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर दो पट्टीदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी परशुराम यादव (46) घर पर आटा चक्की चलाता था। परशुराम रोज भोर में बिजली आने पर चक्की चलाता था। मंगलवार की भोर में बिजली कटने पर वह खेत में शौच करने गया। सुबह होने पर कुछ और लोग खेत में शौच के लिए जा रहे थे परशुराम को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत घरवालों को सूचित किया।
विज्ञापन


लोगों को लगा कि परशुराम को जंगली सुअर ने हमला कर घायल किया है। बाद में देखने पर पता चला कि उसे गोली लगी है। जब तक परशुराम को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ रौनापार राजकुमार सिंह के अलावा महराजगंज और बिलरियागंज थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ के दौरान परशुराम के परिजनों ने हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताते हुए अपने पट्टीदार बलवंत, श्रवण पुत्रगण श्यामा यादव को आरोपित किया।

पुलिस इन दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद से ही बलवंत और श्रवण घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इनके पिता श्यामा यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


परशुराम एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था।  एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  घटना का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। पट्टीदारों को आरोपित किया गया है। पुलिस दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed