फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Seven more people die from poisonous liquor

आजमगढ़ में जहरीली शराब से सात और लोगों की मौत

Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh Seven more people die from poisonous liquor
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में शनिवार को जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। सात लोगों की शनिवार को मौत हो गई। जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


इनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। उधर, रौनापार थाने के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने वाले तीन और लोगों की मौत हो गई।  अजमतगढ़ का एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। सभी ने शुक्रवार को उसके यहां से दस रुपये की एलजी शराब की पाउच खरीदकर पी थी।
विज्ञापन


घर आने के बाद इनकी तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार देर शाम को इंदिरा नगर वार्ड निवासी रसोइयां रामनयन गौड़ (52) की मौत हो गई। इस पर फूलचंद सैनी (62), गौरीशंकर नगर मोहल्ला निवासी रवि कुमार साहनी (25) अजमतगढ़ के राजीव नगर मोहल्ला निवासी विनोद शर्मा (42), बद्री राजभर (55) अफसोस जताने उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर इनके पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई। आंखों से कम दिखाई देने लगा। फिर घरवाले सभी को अस्पताल ले गए। यहां से डाक्टर ने शनिवार को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां सुबह आठ बजे फूलचंद और दोपहर में रवि की मौत हो गई।

बद्री और विनोद को वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, गौरीशंकर नगर मोहल्ले के मोती धरिकार (48) की मौत शनिवार की भोर में घर पर हुई। विनोद शर्मा, बद्री राजभर और जानकीपुरम मोहल्ला निवासी शिव राजभर की हालत गंभीर हैं। विनोद और बद्री का वाराणसी के निजी अस्पताल और शिव का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है।

सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया में अब तक 13 की जान गई

Azamgarh Seven more people die from poisonous liquor
शव को मोर्चरी से ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सगड़ी रवि रंजन फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे और शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गई।

उधर, रौनापार के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने वालों में से तीन और की शुक्रवार रात मौत हो गई। मरने वालों में बजरंगी (55), सतई (48), मोहनलाल (30) शामिल हैं। जहरीली शराब से अब तक केवटहिया में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि केवटहिया निवासी रामाश्रय (65), सुदामा (35), राजेंद्र (40) और रसूलपुर गांव निवासी नीरपा (40) जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनके पहले अस्पताल में भर्ती विजयनरायन (25), बहादुर (35), दुर्गविजय (25), मनोज (26), सत्येंद्र (55), बालचंद (60) और निरंकार (30) जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

गांव वालों के अनुसार कई मरने वालों का प्रशासन के दबाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कई बीमार दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि शनिवार को पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मरीजों को किसी अन्य अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराने का दबाव बनाने लगी। हालांकि विरोध के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed