फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एटीएम वैन से लूट-CHANDAULI

एटीएम वैन से लूट-CHANDAULI

Thu, 12 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम वैन से लूट-CHANDAULI
मुगलसराय (चंदौली)। आईजी रेंज दीपक रतन ने बुधवार को बताया कि मुगलसराय और वाराणसी में एटीएम कैश वैन से रुपये लूटने की घटना एक गैंग ने ही अंजाम दी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। गौरतलब है कि शनिवार को मुगलसराय में 38 लाख और मंगलवार को वाराणसी के लंका में कैशवैन से 26.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले को लेकर आईजी ने मुगलसराय कोतवाली में जानकारी दी। वाराणसी में मंगलवार की शाम को लंका थाना क्षेत्र में कैश वैन से रुपये लूटने के बाद बदमाशों को मुगलसराय पुलिस ने स्टेशन के पास से दबोच लिया था। आईजी रेंज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में गैंग के सरगना इलैंगेश्वर के पास से चार लाख रुपये, शिवा एल के पास से तीन लाख रुपये व रमेश कुमार के पास से ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। एक और संदिग्ध को पकड़ा गया था लेकिन उसे छोड़ दिया गया। बताया कि इलैंगेश्वर और शिवा एल तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली जिले और रमेश मोदलियार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला है। इसी गैंग ने जून 2015 में मुगलसराय में पंजाब नेशनल बैंक से तीस लाख रुपये गायब किए थे। इसके बाद 2017 में चहनियां थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के बाहर महिला के 70 हजार रुपये उड़ा दिए थे। वाराणसी में भी ये अब तक तीन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। नवंबर में इलैंगेश्वर और रमेश ने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये लूट लिए थे। शिवा ने पूछताछ में बताया कि रमेश मोदलियार के साथ वह पिछले महीने एक सुनार के यहां से सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया गया। आईजी ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को इस सफलता पर बीस हजार इनाम दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed