{"_id":"5bc34e5fbdec2269952db3d1","slug":"cousin-brother-and-sister-found-death-hanged-from-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः जौनपुर में फंदे में लटके मिले चचेरे भाई और बहन के शव, हो रही कई तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जौनपुर में फंदे में लटके मिले चचेरे भाई और बहन के शव, हो रही कई तरह की चर्चाएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव के बाहर बगीचे में रविवार की सुबह आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, गांव सहित पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। जिले के कर्मही गांव के रामनिवास मिश्रा तथा रंगीले मिश्रा सगे भाई हैं। दोनों भाई दिल्ली में रहते हैं। उनका संयुक्त परिवार गांव में रहता है। रामनिवास का पुत्र राघवेंद्र मिश्रा (21) तथा रंगीले मिश्र पुत्री जागृति (18) मिश्रा शनिवार की शाम को घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आरती में गए थे।
आरती के बाद दोनों गायब हो गए। परिजन रात भर दोनों को ढूंढते रहे। रविवार को सुबह गांव के किसान बली सोनकर अपने खेत में गए तो बगीचे में आम के पेड़ पर युवक और युवती का शव रस्सी के फंदे पर लटकते देखा। उन्होंने करीब से देखकर दोनों की पहचान की और सूचना परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन
खबर लगते ही मौके पर परिजनों के अलावा गांव व आसपास के तमाम लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। नाइलान की रस्सी के सहारे दोनों की लाश लटक रही थी। लाश के पास जमीन पर जहर की शीशी, गिलास तथा पानी का बोतल भी पड़ा था। नायलॉन की रस्सी में ही युवती का दुपट्टा भी लिपटा हुआ था। लड़की के मंह से खून निकल रहा था।

10 दिन पहले आया था गांव
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी नृपेंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्हें कहा कि प्रथम दृष्टया अत्महत्या की घटना लग रही है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। मामला आत्महत्या का है या और कुछ है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी।
मृतक राघवेंद्र अपने पिता रामनिवास के साथ दिल्ली में पान लगाने का धंधा करता था। 10 दिन पहले वह गांव आया था। शनिवार को रामनिवास भी घर पर आ गए थे। जागृति स्नातक की छात्रा थी ।
घर पर ही रहकर वह जौनपुर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। युवक और युवती दोनों के चाचा रोबीले मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनका भतीजा और भतीजी दोनों दुर्गापूजा आरती के बाद से शनिवार की रात में गायब हो गए थे। सुबह दोनों का शव घर से दूर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिला।