{"_id":"601c4ff38ebc3e27ea6976c3","slug":"corona-vaccination-varanasi-news-vns5728695190","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 केंद्रों पर 4239 में 2588 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 केंद्रों पर 4239 में 2588 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में कोरोना का टीका लगवाने को लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। पिछले चार दिनों के टीकाकरण की तुलना में बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति बेहतर रही। जिले के 27 केंद्रों पर चयनित 4239 लोगों में 2588 ने टीका लगवाया। चार फरवरी को कुल 61 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और सीएमओ डॉ. वीबी सिंह भी टीकाकरण का जायजा लेते रहे। पहले चरण के ही करीब दो हजार स्वास्थ्यकर्मियों को पांच फरवरी को भी टीका लगाया जाएगा।
जिले में तीन चरणों में होने वाले टीकाकरण के पहले चरण में चयनित 18 हजार में 16 हजार लोगों को बुलाया गया, जिसमें से करीब दस हजार से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। अब भी आठ हजार लोगों को टीका नहीं लग सका है। अब पहले चरण के बचे हुए सभी लोगों को 15 फरवरी को ही टीका लगवाने का एक और मौका दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच फरवरी को भी पहले चरण के दो हजार लोगों को टीका लगाए जाने के लिए मैसेज भेजा गया है। इसके अलावा दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत भी पांच फरवरी को होगी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को मिलाकर 15 केंद्रों पर 3523 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
किस केंद्र पर हुआ कितना टीकाकरण
अस्पताल तय मानक लगा टीका
आईएमएस बीएचयू 438 291
जिला महिला अस्पताल 405 231
दीनदयाल अस्पताल 125 64
ईएसआई 125 107
बरेका अस्पताल 125 20
हेरिटेज मेडिकल कॉलेज 125 70
हेरिटेज हॉस्पिटल 100 90
ओरियाना हॉस्पिटल 125 84
आशीर्वाद हॉस्पिटल 94 93
गैलेक्सी हॉस्पिटल 125 121
रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल 95 85
स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल 109 67
आयुर्वेद कॉलेज 250 119
शुभम हॉस्पिटल 125 76
सूर्या हॉस्पिटल 125 49
एपेक्स हॉस्पिटल 180 134
केयर हॉस्पिटल 125 91
महाश्वेता हॉस्पिटल 110 52
स्वास्थ्य केंद्र
सीएचसी आराजीलाइन 350 119
पीएचसी बड़ागांव 125 143(18 पहले से बचे)
पीएचसी हरहुआ 194 123
सीएचसी चोलापुर 25 25
सीएचसी मिसिरपुर 125 29
शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड 140 105
शहरी सीएचसी चौकाघाट 125 72
शहरी सीएचसी शिवपुर 125 58
शहरी पीएचसी मंडुवाडीह 100 82
टीका लगवाने के बाद ओपीडी में देखे मरीज, नहीं हुई परेशानी।
मंडलीय अस्पताल में एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, डॉ.आरके शर्मा समेत अन्य चिकित्सकों ने टीका लगवाने के बाद सामान्य दिनों की तरह ओपीडी में मरीजों को देखा। बातचीत में चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। साथ ही अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
समूह में पहुंचकर लगवाया टीका, सेल्फी से दिया संदेश
कोरोना टीकाकरण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया गया है। बृहस्पतिवार को बीएचयू अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज के साथ ही महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, सीएचसी दुर्गाकुंड सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों पर चिकित्सक समूह में टीका लगवाने पहुंचे। इसमें एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, डा. आरपी सोलंकी के साथ ही डॉ. आरके शर्मा आदि ने सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार बनाया।
चिकित्सकों से बातचीत
बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल पहुंचकर मैंने टीका लगवाया और अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों को भी प्रेरित किया।-डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल
कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं। टीका लगवाने के बाद मैं बिल्कुल फिट हूं। और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता रहूंगा।-प्रो. समीर त्रिवेदी, यूरोलाजी विभाग, आईएमएस बीएचयू
वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत से कोरोना का टीका तैयार किया है। साथ ही टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। सामान्य दिनों की तरह ही काम किया।-जय बनर्जी, एमएस आफिस, बी एचयू
कोरोना काल में अस्पताल में मरीजों की सेवा भी पूरे समर्पित भाव से की गई। अब तो टीका भी लग गया है, अफवाहों से लोगों से बचना चाहिए।-डॉ. डीएन गुप्ता, अधीक्षक स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल भेलूपुर
कोरोना की जंग जितने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तो जरूरी है ही अब तो टीकाकरण भी सभी को करवाना चाहिए। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। -डॉ. अमर अनुपम, सचिव आईडीए
सुबह अस्पताल आने पर मरीजों को वार्डों में देखने के बाद टीका लगवाया और फिर ओपीडी में भी मरीजों को देखा, पूरी तरह फिट हूं।-डॉ.आरके शर्मा, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
कोरोना टीका लगवाने के बाद सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। मोबाइल पर मैसेज जाने के बाद सभी को चयनित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए।- डॉ. प्रगति बेरी, सीएचसी मिसिरपुर
संक्रमण पर नियंत्रण पाना है तो कोरोना का टीका लगवाने में देरी नहीं करनी चाहिए। सूची में नाम आने के बाद लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।- डॉ. अनिल गुप्ता, होम्योपैथ चिकित्साधिकारी
हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने का निर्णय लिया। इसको लेकर न पहले कोई घबराहट थी और न अब है।-पूनम, एएनएम, सीएचसी मिसिरपुर
वैज्ञानिकों ने जितनी मेहनत से टीका बनाया है, उसको लगवाने के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। बस इसको लेकर झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है, टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं।-पिंकी साहनी, रामकृष्ण मिशन अस्पताल
मैंने अपना टीका लगवाया और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज भी किया, कोई परेशानी नहीं है।-प्रो. आनंद चौधरी, आयुर्वेद संकाय, बीएचयू
ड्यूटी के दौरान मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। उस समय भी कोई परेशानी नहीं हुई थी। अब टीका लगवाया है तो संक्रमण को लेकर सभी डर, शंका दूर हो गई है।-डॉ. सोरेंद्र चक्रवर्ती, एडिशनल सीएमओ