फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

आठ बच्चे पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा दस हजार पार

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब बड़ों के साथ साथ बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को दस साल तक के आठ बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रामनगर व्यापार मंडल में चार, 39 जीटीसी में तीन जवान, जिला जेल में आठ कैदी भी पॉजिटिव मिले हैं। बीएचयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई और 265 नए मरीज भी मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा दस हजार के पार होकर 10168 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को शिवपुर, मंडुवाडीह, कैंटोंमेंट, रोहनिया, सुंदरपुर पांडेपुर आदि जगहों पर मरीजों में पुष्टि हुई है। बीएचयू में भर्ती 63 वर्षीय टकटकपुर निवासी और चौबेपुर निवासी 57 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। जो आठ बच्चे पॉजिटिव हुए है उसमें कपीसा चोलापुर में 3 साल के बच्चे और हरहुआ के चंदापुर में 10 साल के बच्चे के साथ ही राम जानकी धाम कॉलोनी शिवपुर में 3 साल के बच्चे और 6 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि भारलाई शिवपुर में 9 साल की बच्ची और 5 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है। चुरामन पुर में 2 साल की बच्ची और बचछाव के 4 साल के बच्चे की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शनिवार को होम आइसोलेशन में 166 स्वस्थ हुए और 30 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमित 10168 में अब तक 8270 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 172 की मौत के बाद एक्टिव केस है।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
शनिवार को चोलापुर, चितूपुर, सिगरा, चंदापुर, भगवानपुर, आनंद नगर सारनाथ, एनक्लेव कॉलोनी रथयात्रा, भारलाई शिवपुर, खुशी पेशेंट सेंटर, इमलाक कॉलोनी, नदेसर, मेडविन हॉस्पिटल, गायत्री नगर कॉलोनी, स्वास्तिक अपार्टमेंट, सिगरा में भी मरीज मिले हैं। जबकि चुरामन पुर फकीरपुर औरंगाबाद गौतम विहार, अस्थायी जेल बड़ा लालपुर,गढ़वासी टोला, बीएचयू लंका ईएसआई हॉस्पिटल में भी चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा गोला दीनानाथ, जेतपुरा, व्यापार मंडल रामनगर में 4 लोग संक्रमित हुए हैं। इंटरनेशनल फ्लैट बीएचयू में एक, ब्रिज एनक्लेव, डीएलडब्ल्यू में दो मेडविन हॉस्पिटल, कृष्णानगर लहरतारा, पिंडरा, महावीर ग्रीन अपार्टमेंट, भोजूबीर, विनायक प्लाजा में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed