UP Election 2022: लाभार्थियों से संपर्क चुनाव में बनेगा भाजपा के जीत का मंत्र, बैठक में बनी रणनीति
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठों विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद कर कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा का संचार किया है।
विस्तार
वाराणसी की पांच विधानसभा क्षेत्रों की संचालन समिति की बैठक में बुधवार को लाभार्थियों से संपर्क अभियान के जरिये जीत का आधार तैयार करने की रणनीति बनी। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठों विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद कर कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा का संचार किया है।
बूथों पर जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलकर नमो एप के माध्यम से 5-10 रुपये के सहयोग के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। जिले के प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों को चुनावी रणनीति के विषय में संगठन की योजनाओं के विषय में जानकारी की।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा शिवपुर, पिंडरा, रोहनिया एवं शिवपुर क्षेत्र के विधानसभा संचालन समिति की बैठक हुई है। इस दौरान संजय सोनकर, अखण्ड सिंह, सुनील सिंह, गोपाल सिंह, रामदेव वर्मा मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी में सचिन पायलट बोले: यूपी के सीएम नहीं सुनते पीड़ा, मुद्दों की बजाय करते हैं विवाद की राजनीति
महिलाएं भाजपा सरकार में सुरक्षित
भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बहन, बेटी, बहू सभी भाजपा सरकार में सुरक्षित है और इस सरकार में सभी का सम्मान है।