फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Competitive and academic examination including teacher recruitment exam will be held in Varanasi

UP: अगले 40 दिन में 20 से ज्यादा प्रतियोगी व एकेडमिक परीक्षाएं, पांच लाख अभ्यर्थी आएंगे बनारस

Sat, 10 Jan 2026 04:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Jan 2026 04:17 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीए, सीटीईटी सहित यूपी एसआई की परीक्षाएं होंगी। ऐसे में अगले 40 दिन में 20 से ज्यादा प्रतियोगी-एकेडमिक परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन
Competitive and academic examination including teacher recruitment exam will be held in Varanasi
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी में अगले दो महीने 20 से ज्यादा प्रतियोगी और एकेडमिक परीक्षाएं होंगी। इसमें करीब पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के आने का अनुमान है। एसएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएसई, सीटीईटी सहित स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाएं होंगी। वहीं बीएचयू और काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल भी होंगे। इसी बीच बोर्ड की भी परीक्षाएं करा ली जाएंगी। वहीं प्रवेश परीक्षाएं मई में सीयूईटी के तहत होंगी और उसी समय यूपीएससी की प्री की परीक्षाएं होने वाली हैं। यूपी बोर्ड में 24 जनवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। यूपी पुलिस एसआई के लिए 14 और 15 मार्च को परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


10 और 11 जनवरी को केंद्रीय विद्यालयों के अलग- अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदक परीक्षाएं देंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) की प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Driving License: तीन मिनट भी ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहे 40 फीसदी लोग, 74 कैमरे की निगरानी में होता है टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की ओर असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा 17 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक दो पालियों में होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से हेल्थ वर्कर की मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को होगी। स्टेनोग्राफर की मुख्य परीक्षा 18 जनवरी और जूनियर असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा एक फरवरी को होगी।

छह दिन चलेगी सीए फाउंडेशन की परीक्षा

चार्टेड अकाउंटेंट की फाउंडेशन परीक्षाएं 18 जनवरी से 24 जनवरी तक कुल छह दिनों तक कराई जाएंगी। एसएससी की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2 की मुख्य परीक्षा 18 और 19 जनवरी को आयोजित होगी। एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा चार फरवरी से शुरू हो सकती है। वहीं सीबीएसई की ओर से सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षाएं वाराणसी सहित पूरे देश में एक साथ कराईं जाएंगी।

इसे भी पढ़ें; खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: काशी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम, नवंबर में होंगे आईएसएल के मैच

विद्यापीठ और बीएचयू में 21 से 24 तक परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजीसी नेट परीक्षा के कारण बीएड तीसरे सेमेस्टर की जो परीक्षा 6 जनवरी को होनी थी, जिसे यूजीसी नेट परीक्षा के चलते टालकर 21 जनवरी (दोपहर 1 से 4 बजे) कर दिया गया। बीएचयू की सेमेस्टर परीक्षाओं का दौर 24 जनवरी तक चलेगा। इसमें पहले सेमेस्टर के छात्र और छात्रा परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed