फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Cricket Coach Arrested Under POCSO Claims Abuse of 500 Children in 5 Years

UP: पांच साल... 500 बच्चों संग कोच ने की गंदी बात, पत्नी ने भी इस कारण लिया तलाक; बोला-अब जीने की इच्छा नहीं

Sun, 07 Dec 2025 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Dec 2025 10:16 AM IST
सार

यूपी के वाराणसी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक क्रिकेट कोच ने पांच साल में 500 बच्चों के साथ गलत हरकत की। चार साल में दूसरी बार आरोपी जेल गया है। क्रिकेट अंडर-14 में चयन के बहाने दो किशोरों के साथ आरोपी ने गलत काम किया था।

विज्ञापन
Varanasi News: Cricket Coach Arrested Under POCSO Claims Abuse of 500 Children in 5 Years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी में दो किशोरों से यौन अपराध के आरोपी क्रिकेट कोच मुरालीलाल गोंड़ उर्फ गौतम को भेलूपुर पुलिस ने शनिवार को लंका क्षेत्र के सीरगोवर्धन से गिरफ्तार किया। पॉक्सो एक्ट के आरोपी मुरारीलाल को कोर्ट ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार कोच जंसा थाना क्षेत्र के मीरावन और वर्तमान में लंका के सीरगोवर्धन का निवासी है। पॉक्सो के मामले में चार साल पहले भी वह जेल जा चुका है। पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला कि पिछले पांच साल में वह 500 से ज्यादा बच्चों के साथ गलत हरकत कर चुका है।
विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि क्रिकेट अभ्यास और अंडर-14 में चयन के बहाने किशोरों के साथ मुरारीलाल ने गलत हरकत की। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर पॉक्सो मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी की टीम ने आरोपी मुरारीलाल को सीरगोवर्धन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह पहले भी और बच्चों के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य कर चुका है। 
 

साल 2020 से अब तक लगभग 500 से ज्यादा बच्चों को निशाना बनाया। साल 2021 में बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कराने के बहाने अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में लंका पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवाया था।
 

एसीपी भेलूपुर ने बताया कि आरोपी के साथ परिवार का कोई साथ नहीं रहता है। उसकी गलत हरकतों के चलते पत्नी ने कोविड काल से पहले ही तलाक ले लिया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में लंका और भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। 

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सिर्फ किशोरों को निशाना बनाता था। चूंकि किशोर किसी से कुछ कहते नहीं थे और तभी से इसका मन बढ़ा था।
 

पुलिस के सामने घुटने के बल गिर कर बोला अब जीने की इच्छा नहीं
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद मीडिया के सामने पेश होने के दौरान आरोपी मुरारीलाल घुटने के बल गिर गया। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए माफी मांगी। पुलिसकर्मियों से कहा कि अब जीने की इच्छा नहीं है। अपने किए पर पछतावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed