फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO's salary stopped, adverse entry given to Assistant Engineer

Varanasi News: सीएमओ का वेतन रोका, सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
CMO's salary stopped, adverse entry given to Assistant Engineer

विज्ञापन
वाराणसी। विधायक निधि के कार्यों में रुचि न लेने पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने दो अधिकारियों पर कार्रवाई की। मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ ने सांसद निधि, विधायक निधि और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, सीएसआर के अर्पण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ डॉ संदीप चौधरी का एक दिन का वेतन रोकने और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता शेखर शरण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिन कार्यों की प्रथम किस्त जारी हो गई है। उन्हें दूसरी किस्त की मांग एक सप्ताह के भीतर करें। दूसरी किस्त का इस्तेमाल कर उपभोग का प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक उपलब्ध कराएं। स्थानीय निकाय को हस्तांतरण करते हुए कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र भी दें। सांसद निधि एवं विधायक निधि से वर्ष 2022-23 में स्वीकृत कार्यों को एक माह के भीतर पूरा कराएं। सभी निर्माण कार्यों की एमबी कराने के बाद दूसरी किस्त मांगे। रुके कार्यों को तत्काल शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed