{"_id":"6360a6e23fccab1b8a5845f3","slug":"cmo-s-statement-regarding-dengue-low-platelets-is-not-just-a-sign-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पर CMO का बयान: बोले- प्लेटलेट्स कम होना सिर्फ डेंगू का संकेत नहीं, 10 हजार से कम न हो प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पर CMO का बयान: बोले- प्लेटलेट्स कम होना सिर्फ डेंगू का संकेत नहीं, 10 हजार से कम न हो प्लेटलेट्स
Tue, 01 Nov 2022 10:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:26 AM IST
सार
सीएमओ ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होते ही लोग घबरा जाते हैं और मरीज को डेंगू मानने लगते हैं। टाइफाइड, वायरल फीवर समेत अन्य कई बीमारियाें में भी प्लेटलेट्स तेजी से घटता है। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच जरूरी है। बगैर एलाइजा जांच कराए किसी भी मरीज को डेंगू से पीड़ित घोषित नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का ही लक्षण नहीं है। डेंगू पीड़ित मानकर घबराएं नहीं बल्कि जांच कराकर इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव को लेकर लोेगों को जागरूक कर रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार, अगर प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से कम न हो तो उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। दवा से रिकवर हो जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होते ही लोग घबरा जाते हैं और मरीज को डेंगू मानने लगते हैं। टाइफाइड, वायरल फीवर समेत अन्य कई बीमारियाें में भी प्लेटलेट्स तेजी से घटता है। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच जरूरी है। बगैर एलाइजा जांच कराए किसी भी मरीज को डेंगू से पीड़ित घोषित नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी शरतचंद्र पांडेय ने बताया कि जुलाई 2022 से अब तक जिले में डेंगू के 9195 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें 230 मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी मरीजों में प्लेटलेट्स तो कम मिला, लेकिन उन्हें डेंगू नहीं था।
विज्ञापन