मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी- सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सुशासन का दूसरा नाम भाजपा है। अनुच्छेद 370 हटाकर केंद्र की सरकार ने जम्मू कश्मीर का कलंक धोया है। यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील है। उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठियों को रोकने का काम शुरू हो चुका है, इसकी शुरुआत असम से की गई है।
उन्होंने दावा किया कि आज माफिया जेल में हैं। प्रदेश में कहीं दंगा नहीं हुआ। सीएम तहसील मुख्यालय पर चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 165 करोड़ की 95 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
ये भी पढ़ें : जन्मदिन स्पेशल: दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने किया ये काम, जो किसी ने नहीं किया
तय समय शाम 3:50 बजे से 55 मिनट देर से 4:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में परिवर्तन और नए युग की शुरुआत 2014 में उस समय ही शुरू हो गई थी, जब गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना। इसके साथ ही सामाजिक परिवर्तन शुरू हुआ। इसी का परिणाम है कि विधायक और गरीब के बेटे फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बने।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि प्रधानमंत्री बुजुर्गों के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत करने वाले हैं। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अवैध बूचड़खाने बंद कराए। इसी का परिणाम रहा कि गोवंश नजर आ रहे हैं। प्रदेश में साढे़ तीन लाख गोवंश आश्रय स्थलों में हैं।
ये भी पढ़ें : मऊ में बोले सीएम योगी- सामाजिक परिवर्तन का युग तब शुरू हो गया, जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना
सीएम योगी ने कहा कि किसानों को गोवंश पालने के लिए सरकार प्रति गोवंश 900 रुपये महीने देगी। उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपब्धियां गिनाईं। कहा, अब तक मऊ के साथ पूरे प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने 20 मिनट के संबोधन में कांग्रेस का नाम नहीं लिया, लेकिन सपा-बसपा को परिवार को लाभ देने वाली पार्टी बताया। सीएम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के 21 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया।