फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath will visit today in mau

मऊ में बोले सीएम योगी- सामाजिक परिवर्तन का युग तब शुरू हो गया, जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना

Mon, 16 Sep 2019 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath will visit today in mau
मऊ में सीएम योगी आजित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उप चुनाव से पहले सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ जिले में पहुंच गए। शाम साढ़े चार बजे करीब उनका हैलिकॉप्टर लैंड किया। यहां से वह सीधे घोसी में चीनी मिल परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वन मंत्री दारा चौहान भी मौजूद हैं। यहां वह जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन का दूसरा नाम भाजपा है। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद गुंडे माफियाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने का भी उल्लेख किया। इससे पहले उन्होंने जिले में 165 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में हुए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन का युग वर्ष 2014 मई माह में उस समय शुरू हो गया, जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के पीएम बने। तब से आज तक परिवर्तन का युग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई वर्ष पहले जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली तो प्रदेश की स्थिति बहुत खराब थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए लागू की गई योजनाओं तक को पूर्व की सरकारों ने लागू नहीं किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के नामों को गिनाया।

सीएम योगी ने जनसभा में कहा कि अब वृद्ध हो चुके लोगों को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र सरकार शुरू करने वाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बूचड़खाने बंद करने का फरमान जारी किया था। गोवंश सड़कों पर नजर आने लगे का उपाय उन्होंने किया। आज इस पूरे प्रदेश में 3.30 लाख गोवंश पशु आश्रम में रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने गोवंश पाली पर होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताया। सुशासन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश के किसी कोने में कोई दंगा-फसाद संप्रदायिक हिंसा नहीं हुई। मऊ इस बात का गवाह है। योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का भी जिक्र किया बोले आज उनकी सरकार की देन है कि जल्द ही मऊ के लोग 2 घंटे में लखनऊ और 6 घंटे में दिल्ली पहुंचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब माफियाओं का हस्तक्षेप विकास की परियोजनाओं से दूर हुआ।

इसके साथ ही 15 विभागों के 51 करोड़ दो लाख 92 हजार की लागत से 74 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात विभागों के एक अरब 14 करोड़ 24 लाख 41 हजार की लागत से 21 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नगर प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को चाभी भी प्रदान करेंगे।

विकास कार्यों के लोकार्पण और योजनाओं का शिलान्यास करने आए सीएम का पूरा फोकस विधायक फागू चौहान के राज्यपाल बनाने से रिक्त हुई घोसी विधानसभा सीट पर रहा। सीएम ने कहा कि सपा-बसपा शासन में सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब पात्रों तक नहीं पहुंच पाता था। इसे हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, मवाली लूट लेते थे, लेकिन अब गरीबों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले कार्यकाल में केवल लघु और सीमांत किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई थी, लेकिन दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने देश के सभी किसानों के लिए इस योजना का द्वार खोल दिया। उन्होंने ढाई साल के कार्यकाल को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि अब कानून का राज स्थापित है।

दावा किया कि प्रदेश के 25 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, 2.60 करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। 1.35 करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। 1.57 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 3.55 करोड़ परिवारों को दो रुपये  किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम ने मऊ जनपद को पॉलिथीन मुक्त करने का आह्वान किया। कहा कि पॉलिथीन से स्वास्थ्य, पर्यावरण और पशुओं को नुकसान पहुंचता है।

सीएम ने पूर्वांचल के विकास में पूर्वांचल एक्सप्रेस के योगदान का जिक्र किया। कहा, वाराणसी और गोरखपुर में तो कुछ विकास कार्य हुए हैं। लेकिन, और जिलों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने आजमगढ़ में  विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने के लिए बजट देने की बात कही। सीएम ने जनता से भाजपा का साथ देने का वादा कराया। कहा कि आप बस सरकार का साथ दीजिए, बाकी काम सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed