फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi in varanasi said Focus on unmapped, deceased, absent, shifted voters in SIR

UP: काशी में सीएम...SIR को लेकर पढ़ लें ये आदेश, बोले- अनमैपिंग, मृतक, अनुपस्थित व शिफ्टेड वोटरों पर रहे फोकस

Thu, 11 Dec 2025 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने एसआईआर को लेकर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि फाॅर्म में कोई भी दिक्कत आए तो संबंधित शख्स की सहायता की जाए।

विज्ञापन
CM yogi in varanasi said Focus on unmapped, deceased, absent, shifted voters in SIR
भाजपाजनों के साथ मीटिंग करते सीएम योगी। - फोटो : भाजपा

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की आधारशिला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। समीक्षा बैठक में वाराणसी कमिश्नरी के छह संगठनात्मक जिलों वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, मछलीशहर, जौनपुर एवं गाजीपुर के विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, जिलाप्रभारी, जिला प्रवासी तथा विधानसभा संयोजक (SIR) उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि “चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है”, इसलिए बूथ प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “बूथ की टीम एक्टिवेट कर दीजिए, मतदाता सूची को छान लीजिए। अभी जितनी मेहनत कर लेंगे, चुनाव के समय उतनी कम मेहनत करनी पड़ेगी और हमारी जीत निश्चित होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है कि समय रहते सभी त्रुटियों को ठीक किया जाए और मतदाता सूची को पूर्णत: सही और अद्यतन बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने एसआईआर अभियान के दौरान चार प्रमुख श्रेणियों अनमैपिंग, मृतक, अबसेंट (अनुपस्थित) और शिफ्टेड मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दो–दो टीमें बनाकर घर–घर संपर्क कर ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करें, जिनका नाम किसी त्रुटि या लापरवाही से सूची में शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसे सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाकर समय से बीएलओ को सौंपें ताकि किसी का नाम छूटने न पाए।

सीएम योगी ने कहा कि संगठनात्मक तालमेल, तकनीकी दक्षता, नियमित मॉनीटरिंग और सतत जनसंपर्क इस अभियान को सफल बनाने की कुंजी है। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलए–1, बीएलए–2, बूथ प्रवासी और बूथ अध्यक्ष मिलकर रणनीति तैयार करें और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि संपर्क, सत्यापन और सही सूचना के आदान–प्रदान से अभियान में पारदर्शिता, तीव्रता और प्रमाणिकता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य की प्रमाणिकता से ही हमारी दक्षता प्रमाणित होगी।

कार्यकर्ताओं को निर्देश

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर घर–घर सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कौन–कौन SIR फॉर्म जमा कर चुका है और किसने नहीं, ताकि अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तक पहुंचना और उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना भाजपा की संगठनात्मक शक्ति व जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अंगवस्त्रम ओढ़ा  व बुके देकर किया। संचालन काशी क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह,  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी एवं पूर्व संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव मंचासिन रहे।

इनकी रही उपस्थिति 
जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, वाराणसी जिला एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,विधायकगण डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डा अवधेश सिंह, टी.राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व सांसद बीपी सरोज, सांसद प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,अदिति सिंह पटेल,राकेश त्रिवेदी, अशोक चौरसिया, विद्यासागर राय, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मधुकर चित्रांश, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, जेपी सिंह आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed