नीट रिजल्ट : ऑल इंडिया में तीसरी रैंक पाने वाले अक्षत को सीएम योगी ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल करने वाले बनारस के अक्षत कौशिक को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। अक्षत कौशिक ने नीट में 720 में से 700 नंबर हासिल किए। इसके साथ ही वह यूपी में भी टॉपर बन गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि बनारस के अक्षत कौशिक को मेरा अशीर्वाद और बधाई, जिन्होंने नीट में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। आपने हमें गौरवान्वित किया है। बहुत बढ़िया। साथ ही लिखा कि बाकी सभी पास होने वाले छात्रों को भी स्नेह और शुभकामनाएं।
My blessings and heartiest congratulations to Akshat Kaushik of #Varanasi who secured All India 3rd rank in the #NEETResult2019. You make us proud. Well done!
विज्ञापन विज्ञापन
अन्य सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी स्नेह और शुभकामनाएं। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 6, 2019
वाराणसी के अक्षत कौशिक ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी और उत्तर प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। अक्षत ने इसी साल वाराणसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12 वीं की परीक्षा पास की, इसमें उन्होने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अक्षत के पिता का नाम किरन कौशिक है, जो खुद एक डॉक्टर हैं। उनका पूरा परिवार शहर के दुर्गाकुंड में रहता हैं। उन्होंने बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करने के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ते थे और सबसे ज्यादा मेहनत 12वीं का रिजल्ट आने के बाद शुरू कर दी थी।
अक्षत का कहना है कि वह एंडोक्राइनोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि वह दिल्ली के एम्स से पढ़ाई करना चाहते हैं, इसके लिए वह 12 जून को रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया।
नीट में ऑल इंडिया में पहली रैंक राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने हासिल की है। उनके 701 नंबर आए, तो वहीं दिल्ली के भाविक बसंल ने 700 नंबर अंक के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की। चौथे पर हरियाणा के स्वाष्तिक भाटिया (696), पांचवें पर यूपी के मेरठ से अनंत जैन (695), छठे पर महाराष्ट्र के भट सार्थक राघवेंद्र (695), सातवें पर तेलंगाना की माधुरी रेड्डी (695), आठवें पर उत्तर प्रदेश के ध्रुव कुशवाहा (695), नौंवे नंबर पर दिल्ली के ही मिहिर राय (695) और 10वीं रैंक मध्य प्रदेश के राघव दुबे (691) हासिल की।