फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath Azamgarh visit to see the progress of Purvanchal Expressway

सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति देखने आठ को आजमगढ़ पहुंचेंगे, वाराणसी और गाजीपुर का भी करेंगे दौरा 

Thu, 04 Feb 2021 06:12 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Thu, 04 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Azamgarh visit to see the progress of Purvanchal Expressway
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

ड्रीम प्रोजेक्ट में शामल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति और समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर आजमगढ़ आने वाले हैं। यूपीडा की ओर से आठ फरवरी को उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर पत्र जारी किया गया है। पत्र मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भौतिक प्रगति को लेकर दस्तेवज अपडेट किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने यूपीडा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यपालक एवं अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ फरवरी को वाराणसी प्रस्थान कर पहले गाजीपुर पहुंचेंगे। गाजीपुर के धरवारा और बाराचवर में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। इसके बाद वो आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील के मुजरापुर में पहुंचेंगे। यहां आधे घंटे के कार्यक्रम में वो तमसा नदी पर बने दीर्घ सेतु का निरीक्षण और पैकेज सात के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के कार्यों की समीक्षा के बाद सुल्तानपुर के लिए होंगे रवाना 

इसके बाद वो पैकेज-6 के कैंप कार्यालय किशुनदासपुर पहुंचेंगे। यहां एक्सप्रेस-वे के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद वो राजकीय हेलीकाप्टर से सुल्तानपुर के कलवारी बांध और अवरवलकीरी करवत के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं करने के साथ ही पांच फरवरी तक आजमगढ़ से गुजर रहे एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट लखनऊ यूपीडा को भेजने के निर्देश हैं। सीएम का कार्यक्रम मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मुजरापुर और किशुनदासपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को तैयारी के लिए निर्देश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed