फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children created a stir in elocution, some became community helper and some became Chandrayaan 3

Varanasi: एलोकशन में बच्चों ने मचाई धूम, कोई बना कम्युनिटी हेल्पर तो कोई चंद्रयान 3, खूब बटोरी सुर्खियां

Tue, 07 Nov 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने बच्चों की खूब तारीफ की तथा उनका उत्त्साहवर्धन भी किया। डॉ लक्ष्मण यादव द्वारा एक पैरेंटिंग वर्कशॉप भी रखी गयी जिसमें सभी पेरेंट्स को पैरेंटिंग के टिप्स दिए गए।

विज्ञापन
Children created a stir in elocution, some became community helper and some became Chandrayaan 3
Varanasi: एलोकशन में बच्चों ने मचाई धूम, कोई बना कम्युनिटी हेल्पर तो कोई चंद्रयान 3 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के माई नर्चर प्री स्कूल में एलोकशन बहुत ही धूमधाम और सफलता से संपन्न हुआ है। जिसमें सभी बच्चों ने अलग अलग टॉपिक्स पर अपनी अपनी लाइन्स प्रस्तुत की। जैसे की गैलेक्सी, मन मेड और नेचुरल, एनिमल , कम्युनिटी हेल्पर आदि . जंक फ़ूड और हेल्दी फ़ूड पर ड्रामा भी प्रस्तुत किया।  एनिमल  परेड भी निकली। इस मौके पर मुख्य अतिथि लेखक आर्थर काउंसलर निर्मल जोशी, मृदुला जी, डॉक्टर जे एस तिवारी, डॉक्टर लक्ष्मण यादव भी सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने बच्चों की खूब तारीफ की तथा उनका उत्त्साहवर्धन भी किया। डॉ लक्ष्मण यादव द्वारा एक पैरेंटिंग वर्कशॉप भी रखी गयी जिसमें सभी पेरेंट्स को पैरेंटिंग के टिप्स दिए गए। इस मौके पर स्कूल की चेयरमैन गोपाल लाल कपूर, माया कपूर ,डायरेक्टर मिस्टर राजुल कपूर , प्रिंसिपल निधी कपूर भी सम्मिलित हुए। उन्होंने ने भी बच्चों की खूब प्रशंसा की। बच्चों को मोमेंटो दिए गए। 
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय कराटे में बनारस बना उपविजेता

वहीं, आगरा के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में प्रदेशस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी उपविजेता बना। काता और कुमितो में वाराणसी के 51 खिलाड़ियों में से 35 ने पदक जीता। कोच आयुषी मौर्या व कार्तिकेय मिश्रा को कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि वाराणसी के 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण जीता है। सभी अब दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed