फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child waiting his Acivist parent arrested in case of protest against caa in varanasi

नागरिकता कानून: जेल में बंद एक्टिविस्ट माता-पिता का इंतजार कर रही सवा साल की बच्ची, रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 26 Dec 2019 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Dec 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Child waiting his Acivist parent arrested in case of protest against caa in varanasi
19 दिसंबर को वाराणसी में सीएए को लेकर हुआ था विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले एकता और रवि शेखर की गिरफ्तारी के बाद उनकी सवा साल की बच्ची अपने माता-पिता का इंतजार कर रही है। फिलहाल बच्ची की देखभाल बूढ़ी दादी और बड़ी मां कर रही हैं।

विज्ञापन


इस पर प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करके विरोध जताया है। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि एक परिवार की बच्ची अकेले है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा, सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है। 
विज्ञापन


दरअसल, 19 दिसंबर को बच्ची की मां एकता और पिता रवि शेखर को पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। तव से सवा साल की बच्ची माता-पिता का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार हुए एक्टिविस्ट दंपति रवि शेखर और एकता शेखर के अलावा उनके घर में बूढ़ी मां, बड़े भाई और भाभी ही रहते हैं। दंपती के जेल चले जाने के बाद बच्ची की सारी देखभाल की जिम्मेदारी बूढ़ी दादी और बड़ी मां पर आ गई है।

बड़ी मां देवोरिता का कहना है कि रवि और एकता 19 दिसंबर को ये कहकर गए थे कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं और आते वक्त बच्ची के लिए डायपर और दूध लेकर आएंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि शाम होते-होते दोनों की गिरफ्तारी की खबर उन तक आएगी। दादी शीला तिवारी ने कहा कि बच्ची अभी भी अपनी मां का दूध पीती है और मां के ना रहने पर उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed