फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central school foundation stone of school by dinesh sharma in varanasi

वाराणसी में खुलेगा पांचवां केंद्रीय विद्यालय, डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास

Sat, 09 Mar 2019 04:29 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 09 Mar 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Central school foundation stone of school by dinesh sharma in varanasi
शिलान्यास करते दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

देश भर में खोले जा रहे 50 नए केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में बनारस को भी एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। बनारस के भंदहाकला आयर में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी मिली है। इसी विद्यालय का शिलान्यास प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में शनिवार को किया। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश को छह केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को शिक्षा की सौगात दी है। उन्होंने पीएम, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वित्त मंत्री अरुण जेटली का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से इस क्षेत्र के भी बालक-बालिकाएं गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं। नये भवन के निर्माण तक विद्यालय का अस्थायी परिसर आयर बाजार में इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआर फंड द्वारा नेहरू युवा केंद्र एवं अमर शहीद इंटर कालेज के निष्प्रयोज्य भाग का अनुरक्षण कार्य कराकर पठन पाठन योग्य बना दिया गया है, जिसमें अगले पांच साल तक कक्षाएं संचालित होंगी। 

'महेंद्रनाथ पांडेय है विकास पुरुष'

Central school foundation stone of school by dinesh sharma in varanasi
शनिवार को भूमि पूजन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। अयोध्या भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यस्थों का नाम घोषित करने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि न्यायलय जो फैसला करेगा वही सर्वमान्य होगा। इसके साथ ही कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

किसी भी धर्म को लेकर हमें कभी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विकास पुरुष कहा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्री काफी जल्दी में थे। यूत्रों के मुताबिक इस जल्दबाजी का कारण लखनऊ में होने वाली कोई बैठक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed