फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CCTV footage of Akanksha Dubey's hotel: Who was the person in black T-shirt who was seen in this condition on

आकांक्षा दुबे के होटल का CCTV फुटेज: कौन था काले टी-शर्ट वाला वो शख्स जो सीढ़ियों पर इस हालत में दिखा ?

Sat, 01 Apr 2023 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

सारनाथ स्थित होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसने खलबली मचा दी। फुटेज में आकांक्षा काले टी-शर्ट पहने एक युवक के साथ दिख रही है जो आकांक्षा को कार से उतारता है और होटल के कमरे तक ले जाता है।

विज्ञापन
CCTV footage of Akanksha Dubey's hotel: Who was the person in black T-shirt who was seen in this condition on
होटल का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अभिनेत्री की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ती जा रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में सोमेंद्र होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके एक सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसे लेकर मामला गहराता जा रहा है। मामले में एक के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
अब शुक्रवार को सारनाथ स्थित होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसने खलबली मचा दी। फुटेज में आकांक्षा काले टी-शर्ट पहने एक युवक के साथ दिख रही है जो आकांक्षा को कार से उतारता है और होटल के कमरे तक ले जाता है। सीढ़ियों पर भी युवक आकांक्षा को संभालते नजर आता है। फिर दोनों रिसेप्शन काउंटर से होते हुए कमरा नंबर 105 में पहुंचते हैं जहां अभिनेत्री मृत पाई गई थी। होटल मैंनेजमेंट के अनुसार युवक आकांक्षा के कमरे में 17 मिनट तक रहता है और फिर चला जाता है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Case: भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस की तैयारी, पुलिस को विदेश भागने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV footage of Akanksha Dubey's hotel: Who was the person in black T-shirt who was seen in this condition on
होटल की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया

कौन था वो शख्स ?
अब सवाल ये कि आखिर वो शख्स कौन था जो आकांक्षा को कमरे तक छोड़ने आया था। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स का नाम संदीप सिंह है। जो उस रात 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रूका था। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदीप को छोड़ दिया।  सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे के परिवार वाले सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस ने उस संदीप सिंह को कैसे छोड़ दिया?
यह भी पढ़ें- Akansha Dubey: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया

CCTV footage of Akanksha Dubey's hotel: Who was the person in black T-shirt who was seen in this condition on
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज का एक-एक फ्रेम
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संदीप सिंह ने आकांक्षा को ना सिर्फ होटल तक छोड़ा बल्कि वह होटल के कमरे तक भी आया था। रात के करीब 1:50 पर एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी होटल के गेट पर रुकती है। उसमें से  ब्लू जींस और काले रंग के टॉप में आकांक्षा संदीप सिंह के साथ नजर आती है। दोनों  रिसेप्शन से होते हुए कमरा नंबर 105 में चले जाते हैं। 17 मिनट कमरे में रुकने के बाद संदीप सिंह होटल से निकल जाता है। वहीं लगभग 2:30 बजे आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी होती हैं, जिसमें वह रोती हुई दिखाई पड़ती हैं। अगली सुबह आकांक्षा का शव मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: सारनाथ थाने पहुंचीं आकांक्षा दुबे की मां, कहा- गिरफ्तारी नहीं हुई तो खुद को यहीं खत्म कर दूंगी

CCTV footage of Akanksha Dubey's hotel: Who was the person in black T-shirt who was seen in this condition on
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला
कहां गए समर सिंह और संजय सिंह ?
भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। 
पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना वाले दिन से ही दोनों फरार है। उनकी तलाश में वाराणसी और आजमगढ़ से लेकर मुंबई तक पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed