भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला चर्चा के केंद्र में है। हर कोई इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है। अभिनेत्री की मां ने आकांक्षा की हत्या का आरोप भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके एक सहयोगी संजय सिंह पर लगाया है। पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना वाले दिन से ही दोनों फरार है। उनकी तलाश में वाराणसी और आजमगढ़ से लेकर मुंबई तक पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इसी बीच शुक्रवार को सारनाथ स्थित उस होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जहां के कमरे में आकांक्षा का शव मिला था। फुटेज में होटल के बाहर और अंदर सीढियों पर आकांक्षा के साथ एक युवक दिख रहा है। दोनों रिसेप्शन काउंटर से होते हुए कमरा नंबर 105 की गैलरी तक आते हैं फिर कमरे में चले जाते हैं।
Akansha Dubey: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन