फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Actress's mother Madhu Dubey reached Sarnath police station, demanding arrest of the accused

Akanksha Dubey: सारनाथ थाने पहुंचीं आकांक्षा दुबे की मां, कहा- गिरफ्तारी नहीं हुई तो खुद को यहीं खत्म कर दूंगी

Fri, 31 Mar 2023 03:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 03:10 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंची हैं। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। 

विज्ञापन
Actress's mother Madhu Dubey reached Sarnath police station, demanding arrest of the accused
रोते हुए न्याय की गुहार लगाती आकांक्षा की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं। 

विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध परिजनों व जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सारनाथ थाने पर धरना दिया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी। 
विज्ञापन



पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था उनको छोड़ दिया है। कमरे में जो व्यक्ति 17 मिनट तक था उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में अभिनेत्री की मां मधु दुबे, जनसत्ता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey case: कौन है समर सिंह ? आकांक्षा दुबे केस से क्या है संबंध, पढ़ें- भोजपुरी गायक की पूरी कहानी

सीएम से भी लगा चुकी हैं गुहार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।


 

Actress's mother Madhu Dubey reached Sarnath police station, demanding arrest of the accused
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
समर और संजय सिंह फरार है। बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। 


 

Actress's mother Madhu Dubey reached Sarnath police station, demanding arrest of the accused
आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा की मां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को अभी बहुत आगे जाना था लेकिन अब वह नहीं रही। अब मेरा ध्यान कौन रखेगा। मेरा कौन सहारा बनेगा। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और बताए क्या हुआ था। मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed