फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case of Randeep Singh Surjewala hearing now on Five May in varanasi Court

Varanasi News: सुरजेवाला के प्रकरण की सुनवाई अब पांच मई को, 24 वर्ष पुराना है मामला

Thu, 25 Apr 2024 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:54 PM IST
सार

Varanasi News: अदालत में सुरजेवाला के हाजिर नहीं होने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप नहीं बन पा रहा है। ऐसे में अदालत ने सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसके खिलाफ सुरजेवाला की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
case of Randeep Singh Surjewala hearing now on Five May in varanasi Court
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 वर्ष पुराने संवासिनी प्रकरण में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के मामले में प्रभारी न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) रजत वर्मा की अदालत में गुरुवार को सुनवाई टल गई। इस प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका सूचीबद्ध न होने से अब पांच मई को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता संजीव वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बताया कि सुरजेवाला की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्रभावी है। इस मामले में सुरजेवाला के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है।
विज्ञापन


सुरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत से किया गया है। इसके लिए केस डायरी और अन्य अभियोजन प्रपत्र की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed