फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of discrepancies in result Revised result of graduation will be released within a week

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रिजल्ट में गड़बड़ियों का मामला:एक हफ्ते में जारी होगा स्नातक का संशोधित परिणाम

Thu, 27 Oct 2022 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Oct 2022 01:19 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक कक्षाओं के संशोधित परीक्षा परिणाम एक हफ्ते के अंदर जारी किए जा सकते हैं। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द कापियों के परीक्षण के बाद संशोधित परिणाम जारी किए जाएंगे। काशी विद्यापीठ में स्नातक परीक्षाओं के परिणाम में भारी गड़बड़ियां सामने आई थीं।

विज्ञापन
Case of discrepancies in result Revised result of graduation will be released within a week
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक कक्षाओं के संशोधित परीक्षा परिणाम सप्ताह भर के अंदर जारी किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कापियों के दोबारा परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। छात्रों ने जल्द से जल्द संशोधित परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए पिछले सप्ताह प्रशासनिक भवन पर जमकर हंगामा भी किया था। 

विज्ञापन

कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द कापियों के परीक्षण के बाद संशोधित परिणाम जारी किए जाएंगे। काशी विद्यापीठ में स्नातक परीक्षाओं के परिणाम में भारी गड़बड़ियां सामने आई थीं। कहीं परीक्षार्थी अनुपस्थित था तो कहीं पूर्णांक से ज्यादा प्राप्तांक दे दिए गए थे। वहीं उत्तीर्ण छात्र को अनुत्तीर्ण कर दिया गया था। छात्र परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों से असंतुष्ट थे। उन्होंने इसके लिए कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई और अंत में जमकर धरना प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed