फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 10 teachers with fake documents

फर्जी कागजात वाले 10 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, सभी शिक्षकों की सेवाएं पहले ही की जा चुकी हैं समाप्त 

Thu, 02 Jul 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 teachers with fake documents
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में फर्जी डिग्री पर शिक्षक की नौकरी करने वाले 10 आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। विभिन्न विकास खंडों में संबंधित खंड शिक्षाधिकारी ने केस कराया। इन सभी शिक्षकों की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में इन 10 शिक्षकों ने फर्जी कागजात लगाकर नौकरी प्राप्त की थी। इन्होंने आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की डिग्री लगाई थी, जो कूटरचित निकली। उप शिक्षा निदेशक की जांच में यह खुलासा हुआ था। बृहस्पतिवार को इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इनसे वेतन की रिकवरी का भी प्रयास हो रहा है। जमालपुर क्षेत्र में दो अध्यापिकाओं के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


इसमें प्राथमिक विद्यालय मठना की रामदुलारी देवी और प्राथमिक विद्यालय पिडिखिर की मालती सिंह हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पर केस जमालपुर थाने में दर्ज हुआ है। सीखड़ के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना देवी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कछवां क्षेत्र के केवटाबीर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक उमेशचंद्र  के खिलाफ कछवां थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटवा घीसाराम गांव निवासी दिव्या सिंह व रितु सिंह ने दस वर्ष पूर्व आगरा स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर विवि से बीएड डिग्री ली थी, जो फर्जी पाई गई। बीईओ राममिलन यादव ने कन्या कर्मोत्तर जमुई में नियुक्त रितु सिंह व प्रदीप कुमार ने लहास में नियुक्त दिव्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

सभी शिक्षकों की बर्खास्तगी के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed