फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt Station varanasi No shed for 200-meter stretch passengers will get rain to catch trains

अमर उजाला पड़ताल: कैंट स्टेशन पर 200 मीटर की दूरी पर शेड नहीं, बारिश में यात्रियों को भीगकर पकड़नी होगी ट्रेन

Fri, 19 Jun 2026 04:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 19 Jun 2026 04:54 PM IST
सार

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 5 से 10-11 तक कड़ी धूप से होकर यात्री ट्रेन पकड़ रहे हैं। इस जगह पर शेड नहीं लगाया गया है। वहीं बारिश में यात्रियों को और परेशानी झेलनी होगी। 

विज्ञापन
Cantt Station varanasi No shed for 200-meter stretch passengers will get rain to catch trains
कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी तो है लेकिन यहां यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 5 से 10-11 तक की 200 मीटर की दूरी के बीच शेड न होने से यात्रियों को कड़ी धूप से होकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। अब मानसून शुरू होने पर समस्याएं और बढ़ जाएंगी। बारिश के बीच यात्रियों को भीगकर ट्रेन पकड़नी होगी।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार तो कर दिया गया लेकिन यात्रियों के लिहाज से यहां जिस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए, वो नहीं मिल पा रही हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 एकदम स्टेशन के दूसरी छोर पर बनाया गया है। इन स्टेशनों से हर दिन महाकाल एक्सप्रेस, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चलती हैं। 
विज्ञापन


अब तक जो 1 से 9 तक प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, उन पर आसानी से इसलिए सुरक्षित तरीके से पहुंचा जा सकता है कि ये सभी फुटओवरब्रिज से कनेक्ट हैं। इसके अतिरिक्त 10-11 नंबर जिस जगह पर बनाया गया है, वहां एक तो फुटओवर ब्रिज नहीं है दूसरे अगर किसी यात्री को ट्रेन पकड़नी होती है तो उन्हें इन दोनों प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर में धूप इतनी तीखी थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 5 से 10 की ओर शेड न होने से लोग किसी तरह धूप से बचते हुए दौड़ते जाते नजर आए। सबसे ज्यादा समस्या तब होगी जब बरसात में किसी को यहां से ट्रेन पकड़नी होगी। 200 मीटर तक प्लेटफॉर्म खुले रहने के कारण लोगों को भीगते हुए ट्रेन पकड़नी होगी।

टिकट घर बनकर तैयार, लेकिन नहीं मिल रही टिकट
प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए भी प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास टिकट घर तक जाना पड़ता है। इन दो प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के कंट्रोल कार्यालय के आगे वाली जगह पर टिकट घर भी लंबे समय से बनाया गया है। लेकिन अबतक यहां से टिकट भी नहीं मिल पा रही है।
 

कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कार्य कराए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म 10-11 तक जाने के लिए शेड लगवाए जाने की योजना है। इस दिशा में विभागीय नियमानुसार सभी औपचारिकताएं चल रही है। यात्रियों के लिए जहां शेड बनाया जाएगा, वहीं टिकट घर को भी नियमानुसार शुरू करवाया जाएगा। -सुनील कुमार वर्मा, डीआरएम उत्तर रेलवे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed