फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates will be able to nominate even sitting at home

घर बैठे भी नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to nominate even sitting at home
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने जहां दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे कर मतदान की सुविधा दी है तो वहीं उम्मीदवारों को भी बड़ी राहत दी है। प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है। घर बैठकर ही प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म भर सकते हैं और जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, नामांकन के लिए प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर नामांकन फार्म भर कर उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप-एक में रिटर्निंग अफसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल करना पड़ेगा। नामांकन पत्र भरने के बाद जमानत राशि जमा करने का विकल्प आएगा, उम्मीदवार भुगतान लिंक पर जाकर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद इसका प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अफसर के यहां जमा करना होगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन करने के बाद उसकी हार्ड कापी रिटर्निंग अफसर के यहां जमा करनी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहला रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत प्रस्तावक के साथ उपस्थित होकर नामांकन भरने का और दूसरा विकल्प घर बैठकर ऑनलाइन नामांकन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed