{"_id":"66115dd08ade65b2f1098f9d","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-cutting-wheat-video-viral-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटते हुए वीडियो वायरल, शख्स ने ऐसे ली चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटते हुए वीडियो वायरल, शख्स ने ऐसे ली चुटकी
Sat, 06 Apr 2024 08:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:06 PM IST
सार
Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ओम प्रकाश राजभर गेहूं काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोग उनका वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में कोई व्यक्ति चुटकी लेते हुए बोल रहा है कि इसका बदला ये लखनऊ में आपसे लेंगे। गेहूं काटने के बाद ओम प्रकाश राजभर हंसिया दिखाते हुए कह रहे हैं कि चलें। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन