{"_id":"5a97faf04f1c1b8e238bb6d6","slug":"boy-killed-in-varanasi-after-roadways-bus-hit-his-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लहरतारा पुल पर रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरतारा पुल पर रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
नहीं पहना था हेलमेट और लगाया था ईयरफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लहरतारा पुल पर गुरुवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राज श्रीवास्तव (19) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार राज ने हेलमेट नहीं पहना रखा था और मोबाइल का ईयरफोन लगाया हुआ था।
पुलिस से जानकारी पाकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के दो बेटों और दो बेटियों में सबसे बड़ा राज सिगरा स्थित एक बाइक शोरूम में काम करता था।
बताया जाता है कि राज बाइक से लहरतारा से सिगरा स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। लहरतारा पुल पर राज ने रोडवेज की बस को ओवरटेक किया। इसी दौरान पीछे से बस ने राज की बाइक पर टक्कर मारी तो वह छिटक कर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर तेजी से कैंट की ओर भाग निकला। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

धरी रह गई होली की तैयारियां, बेसुध हुई मां
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
राज की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां आरती श्रीवास्तव की हालत बेसुधों जैसी थी तो छोटे भाई रितिक और बहन वर्षा व किट्टू का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, पिता ओमप्रकाश को परिवार के लोग किसी तरह से संभाले हुए थे।
परिवारीजनों ने बताया कि राज घर का सबसे बड़ा बेटा होने के कारण अपनी जिम्मेदारियों को समझता था और खर्च में हाथ बटाता था। वहीं, राज की मौत से शिवदासपुर स्थित उसके मुहल्ले का भी माहौल गमगीन दिखा।
मुहल्ले वासियों का कहना था कि न जाने किसकी नजर ओमप्रकाश के परिवार को लग गई और होली की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।