फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Block chief arrested after swearing in azamgarh

ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेते ही सपा नेता के साथ हुआ कुछ ऐसा, मौके पर मौजूद लोग रह गए दंग

Tue, 31 Oct 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Block chief arrested after swearing in azamgarh
शपथ लेते प्रमुख ठा. मनोज सिंह - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के स्थानीय ब्लॉक मार्टीनगंज के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सपा नेता ठाकुर मनोज सिंह ने आखिरकार सोमवार को जद्दोजहद के बाद शपथ ले ही लिया। एसडीएम मार्टीनगंज आशाराम यादव द्वारा उन्हें शपथ ग्रहण कराने के बाद दीदारगंज थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वाराणसी के शिवपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में मनोज के विरुद्ध वारंट जारी होने की वजह से उसे देर शाम को वाराणसी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि सपा नेता ठाकुर मनोज सिंह के यहां जौनपुर जिले का रहने वाला संजय पांडेय चालक था। मनोज ने अपने चालक से पांच लाख रुपये ठग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार पैसा मांगने के बाद भी मनोज ने जब संजय को रुपये नहीं दिए तो उसने वाराणसी के शिवपुर थाने में मनोज के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला वाराणसी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में अदालत ने मनोज के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया था।

लेकिन ऊपर की अदालत से स्टे लेकर 13 अगस्त को उन्होंने मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जीता। मनोज के ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद 24 अगस्त को शपथ ग्रहण होना था। इसी बीच मनोज का स्टे खत्म हो जाने पर पुलिस उन्हें तलाशने लगी। पुलिस के भय से मनोज समारोह में नहीं आए।

तीसरे प्रयास में हुई गिरफ्तारी

Block chief arrested after swearing in azamgarh
हस्ताक्षर करते प्रमुख ठा. मनोज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सात सितंबर को पुन: शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित की। इस दौरान भी मनोज पुलिस के भय से नहीं आए। बाद में डीएम ने दूसरी तिथि की घोषणा की।

लेकिन इस बार एसडीएम मार्टीनगंज ने गच्चा दे दिया। काफी प्रयास के बाद सोमवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम मार्टीनगंज आशाराम यादव ने शपथ ग्रहण के लिए मनोज को ब्लाक मुख्यालय पर बुलाया और शपथ दिलवाई।

जैसे ही वह शपथ ग्रहण लेकर बाहर निकला,  तभी एसओ दीदारगंज दीनानाथ पांडेय ने अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि वारंट वाराणसी की अदालत से जारी हुआ था। इसलिए वहां अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed