फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People protest against up government demand for construction bad road in varanasi

वाराणसी: प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, पहड़िया-गाजीपुर मार्ग को बंद कर की ये मांग

Mon, 29 Jun 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
People protest against up government demand for construction bad road in varanasi
धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में प्रदेश सरकार के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनएच-29 को जाम कर धरने पर बैठ गए। जिले के आशापुर गांव के पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या लोगों ने आशापुर रेलवे ट्रैक के ऊपर बन रहे ओवर ब्रिज के पास चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए और पहड़िया-गाजीपुर मार्ग को बंद कर दिया।

विज्ञापन


इससे लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने समझा-बुझाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलवाया। सोमवार को 11 बजे धरने पर बैठे पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्रा व प्रधान पति संतोष पांडे ने मांग की कि आशापुर से लेकर गांधी आश्रम तक खस्ताहाल हुई सड़क को जल्दी ठीक कराया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

उनका कहना है कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो रोज धरना देने की चेतावनी दी है। चक्का जाम के वजह से काफी संख्या में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आश्वासन देकर रोड को खुलवाया। उनका कहना है कि अगर 10 दिन के अंदर सड़क पूरी तरह से नहीं बनती है तो दोबारा इससे बड़े धरने के लिए हम तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed