{"_id":"585d4ff04f1c1b2e4ee3ace8","slug":"bjp-workers-are-very-happy-after-lunch-with-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम संग भोजन के बाद कार्यकर्ताओं का जोश हुआ दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम संग भोजन के बाद कार्यकर्ताओं का जोश हुआ दोगुना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
सभी कार्यकर्ता मांगने लगे जिम्मेदारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भोजन करने के बाद भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। जो कार्यकर्ता अब तक गुटबाजी या अन्य कारणों से बहाना बनाते थे, वही कार्यकर्ता अब अपनी जिम्मेदारियां मांगने लगे हैं।
डीरेका के संवाद कार्यक्रम में पीएम ने खुद को कार्यकर्ता बताया। इसका असर कार्यकर्ताओं पर पड़ा है।
तमाम व्यस्तताओं के बावजूद बूथ कार्यकताओं से खुद कार्यकर्ता की तरह से संवाद करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के दिल में उतर गए हैं।
कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि कोई बड़ा नेता साथ पानी नहीं पीता है और एक पीएम ऐसा है जिसने साथ में खाना खाया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम के साथ भोजन करने के बाद कार्यकर्ता गदगद है। कार्यकर्ता चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में टिकट बंटवारे को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। टिकट बंटवारे में पक्षपात न करने और कैडर का ध्यान रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कहा गया, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं में भरी गई ऊर्जा तभी बरकरार रह पाएगी।

पीएम मोदी ने साथी सांसदों को दिया संदेश
बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना
- फोटो : अमर उजाला
बतौर सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकर भोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथी सांसदों को संदेश दे दिया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी किस तरह करनी है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अमूमन सांसद विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका नहीं निभाते हैं।
इस स्थिति को बदलने के लिए ही प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभाओं के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें ऊर्जा भरी है।
अगले सप्ताह होंगे सेक्टर सम्मेलन
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अब सेक्टर स्तरीय बैठकें होंगी। सेक्टर को भी मजबूत करने के लिए बैठकें और सम्मेलन जल्द शुरू किए जाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में 17 मंडल हैं। इन मंडलों में 140 सेक्टर और 1717 बूथ हैं। सेक्टर स्तरों को मजबूत किया गया तो एक सेक्टर में तकरीबन 15 से 20 बूथ मजबूत होंगे।
लखनऊ में शनिवार को परिवर्तन यात्राओं का समागम होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशी से भी कई पदाधिकारी लखनऊ पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम को निबटाने के बाद सेक्टर की बैठकें और सम्मेलन शुरू हो जाएंगे।