फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP select candidate for loksabha election 2019 after nirahua against akhilesh yadav

पहले अखिलेश के खिलाफ 'निरहुआ' को उतारा, अब इस सीट पर नए चेहरे पर दांव लगा सकती है भाजपा

Fri, 05 Apr 2019 12:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
BJP select candidate for loksabha election 2019 after nirahua against akhilesh yadav
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भाजपा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उतारा है, लेकिन अभी आजमगढ़ की एक और सीट पर दांव लगाना बाकी है। लालगंज सीट पर भाजपा बहुत संभल कर दांव लगाना चाहती है। सपा-बसपा गठबंधन में बसपा ने लालगंज की सुरक्षित सीट पर नए चेहरे संगीता आजाद को उतारा है, शायद यही देखते हुए भाजपा भी नए उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। 

विज्ञापन


मतदाताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा सूबे में अभी तक 13 मौजूदा सांसदों के टिकट काट चुकी है। ये फेहरिस्त और लंबी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि टिकट के लिए सीटिंग सांसद नीलम सोनकर का दावा भी कमजोर नहीं है। इसके अलावा यहां से मंजू सरोज और दरोगा सरोज के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल लालगंज सुरक्षित सीट भाजपा की सांसद नीलम सोनकर की हैं और वर्तमान लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार भी वही हैं। लालगंज सीट से प्रत्याशी की घोषणा में हो रही देर कई कयासों को जन्म दे रही है। माना जा रहा है कि पार्टी यहां से नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नीलम सोनकर के साथ मंजू और दरोगा सरोज भी जता रहे दावेदारी

BJP select candidate for loksabha election 2019 after nirahua against akhilesh yadav
नीलम सोनकर - फोटो : self

भाजपा से लालगंज सीट से नीलम सोनकर के अलावा टिकट के अन्य दावेदारों में पूर्व सांसद दरोगा सरोज का नाम भी प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है। दरोगा सरोज इस सीट से दो बार सपा के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व सांसद रमाकांत के साथ दरोगा सरोज ने भी भाजपा का दामन थामा था।

पार्टी ने दरोगा को 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में लालगंज से प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से करीबी मुकाबले में हारी भासपा नेता मंजू सरोज की भी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले वो भाजपा में ही थीं। पार्टी सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में विरोध नीलम सोनकर के टिकट में बाधा बन रहा है। ऐसे में उनका टिकट कटने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी वो दौड़ में बनी हुई है।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से जल्द ही लालगंज सीट से टिकट फाइनल किया जाएगा। दावेदारों में नीलम सोनकर के साथ अन्य लोग भी शामिल है। फैसला हाईकमान को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed