{"_id":"68b352b26db1e257d6077524","slug":"bjp-leaders-sit-in-protest-over-misbehavior-with-bjp-worker-inspector-and-policeman-suspended-in-varanasi-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर गिरी गाज: भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार पर नेताओं का धरना- प्रदर्शन, दरोगा और पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर गिरी गाज: भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार पर नेताओं का धरना- प्रदर्शन, दरोगा और पुलिसकर्मी निलंबित
Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
सार
Varanasi News: भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार पर नेता व कार्यकर्ताओं ने चितईपुर थाने पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। मामले में दरोगा और पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।
विज्ञापन
धरना- प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य जितेंद्र केशरी उर्फ बबलू से चितईपुर थाने के दरोगा, पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहारकर दिया। इससे खफा भाजपा नेताओं ने शनिवार सुबह चितईपुर थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। डीसीपी काशी ने दरोगा अनिल सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र पटेल को निलंबित कर दिया है। दोपहर डेढ़ बजे के बाद भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
अखिलेशपुर के रहने वाले जितेंद्र केसरी ने बताया कि रात में चितईपुर की तरफ से घर लौट रहे थे। बरईपुर धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड़ पर एक वाहन चालक दुर्घटना कर भाग रहा था। स्थानीय लोग उसको दौड़ा रहे थे। देर रात भीड़ देखकर वहां रुक गए। इस दौरान एक दरोगा और सिपाही से वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
फोर्स पहुंचने पर दरोगा व सिपाही ने गालीगलौज की और धक्का देते हुए थाने ले गए, मोबाइल व पर्स जमा करवा कर बैठा दिया। पर्स में रखे 10 हजार रुपये भी नहीं मिले। भाजपा कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप पर दुर्व्यवहार की जानकारी मिली। सुबह 7 पार्षद व प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता चितईपुर थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
उप निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निलंबन की मांग पर अड़ गए। चितईपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। धरने में सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, श्याम भूषण शर्मा, महेंद्र पटेल, विनीत सिंह रहे।