फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rider injured in collision with pickup dies during treatment

Varanasi Accident: तीन हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल; पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा

Sun, 31 May 2026 01:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 31 May 2026 01:37 AM IST
सार

Varanasi News: सड़क हादसों की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bike rider injured in collision with pickup dies during treatment
वाराणसी में दर्दनाक हादसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Road Accident: कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में 21 मार्च को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रुद्र राय की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


जम्मनपुर गांव निवासी रुद्र राय अपनी बहन सुरभि के साथ बाइक से बाजार खरीदारी करने गया था। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ईंट लदी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रुद्र राय की हालत गंभीर थी। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सुरभि का पैर टूट गया था और उपचार जारी है। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। लोगों ने गलत दिशा से चलने वाले वाहनों और तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

उधर, लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर निवासी हीरू यादव (22) की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हीरू अपने साथी बहादुर यादव के साथ रामनगर से बाइक  से वापस घर लौट रहा था। 

डाफी टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हीरू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हीरू यादव को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

उधर, रोहनिया के अखरी बाईपास पर शनिवार शाम ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। ट्रेलर चालक की पहचान बजरंगी शाह (25) के रूप में हुई जबकि कंटेनर चालक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।

ट्राॅमा सेंटर भेजा गया

पुलिस के अनुसार ट्रेलर मोहनसराय से डाफी की ओर जा रहा था, जबकि कंटेनर डाफी से मोहनसराय की तरफ आ रहा था। अखरी के पास पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। सामने से आ रहे ट्रेलर से उभिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक बिहार निवासी बजरंगी शाह, कंटेनर चालक घायल हो गए। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। 

वहीं, कैंट थाना क्षेत्र में फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में हुई मौत में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शिवदासपुर निवासी मुकेश कुमार (26) के रूप में की। घायल की पहचान किशन (27) के रूप में। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सीसी फुटेज की जांच में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता नहीं मिली। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed