{"_id":"677569de1d5673a2620b7991","slug":"bike-and-auto-collide-bike-rider-dies-two-seriously-injured-mourning-in-the-house-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : बाइक और ऑटो की टक्कर, बाइक चालक की मौत, दो गंभीर, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : बाइक और ऑटो की टक्कर, बाइक चालक की मौत, दो गंभीर, घर में मातम
Wed, 01 Jan 2025 09:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:44 PM IST
सार
पंचवटी में बाइक ऑटो की टक्कर में बाइक चालकी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। घटना के बाद ऑटो चालक को जनता ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, विलाप करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रामनगर के पंचवटी दुर्गा मंदिर मार्ग पर सगरा पोखरा के समीप ऑटो व बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार दीपक कुमार 20 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में पड़े दोनों युवक को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रांमा सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मर्चरी में रखवायी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ आटो में बैठे आटो चालक के मित्र को लोगों ने पकड़ कर पेड़ से बांध दिया।पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर युवक को पेड़ से छुड़ाकर थाना ले गये। उसके बताने पर पुलिस ने आटो चालक को आटो सहित पकड़ लिया।बताया जाता हैं कि ग्राम कटेसर कोतवाली मुगलसराय जिला चंदौली निवासी तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर नये वर्ष पर घूमने के लिए निकले थे।तीनों पंचवटी की तरफ से घर की ओर जा रहे थे।दुर्गा मंदिर की तरफ से आटो आ रहा था।
विज्ञापन
दोनों जैसे ही सगरा तालाब के पास पहुंचे हैं तभी आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। घायलों में सावन20 व प्रदीप 18 वर्ष के है।मृतक दीपक कुमार सात भाई बहनों में तीसरें नंबर का था।अस्पताल पहुंचे मृतक की मां नगीना देवी व बहन तो बेसुध हो जा रही थी तो वही पिता गिरजा प्रसाद बदहवास थे।
विज्ञापन