फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar Election Result 2025 Celebrations in Kashi over NDA won in Bihar BJP supporters burst firecrackers

Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर काशी में मना विजय जश्न, आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाइयां

Fri, 14 Nov 2025 02:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Nov 2025 02:15 PM IST
सार

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर काशी में विजय जश्न मना। ढोल, नगाड़े पर कार्यकर्ता थिरके। आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी। 

विज्ञापन
Bihar Election Result 2025 Celebrations in Kashi over NDA won in Bihar BJP supporters burst firecrackers
बिहार चुनाव परिणाम को लेकर काशी में जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जवाहर नगर (भेलूपुर) में प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पर आतिशबाजी की गई । ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ता थिरके। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्यालय से विजय जुलूस निकाला, जो गुरुधाम चौराहे से चेतमणि होते हुए संसदीय कार्यालय पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने बधाई हो बधाई हो मोदी जी को बधाई हो और सुशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कंचनपुर जिला कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया। गुलाबबाग में भाजपा कार्यालय पर ढोल–नगाड़ों पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह जीत जनता के विकास-संकल्प और लोकतंत्र की अटूट आस्था की विजय है। महापौर अशोक तिवारी ने एनडीए की प्रचंड जीत को सत्य पर जनता की मोहर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गले में ढोल टांगकर बजाया। कहा कि इस जनादेश में बिहार की हर आवाज शामिल है। इस अवसर पर विद्यासागर राय, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, शतरूद्र प्रकाश, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी मौजूद रहे। उधर, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रावत और क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कन्नौजिया ने बधाई दी। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा की अगुवाई में बधाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed