{"_id":"686f60a7101b28a1c00c875e","slug":"bhu-semester-examinations-will-be-held-after-july-15-in-varanasi-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईपी: बीएचयू में 15 जुलाई के बाद होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, फार्म भरने का आखिरी मौका आज; जल्द निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईपी: बीएचयू में 15 जुलाई के बाद होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, फार्म भरने का आखिरी मौका आज; जल्द निपटा लें काम
Thu, 10 Jul 2025 12:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:11 PM IST
सार
Varanasi News: नई शिक्षा नीति के तहत दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 जुलाई के बाद शुरू होगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेने के लिए आज अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में दो सत्रों का कार्यक्रम अपने नियत समय से पीछे चल रहा है। सत्रारंभ होने के बाद नए दाखिले होने बाकी हैं, साथ ही पिछले सत्र में प्रवेश पा चुके छात्र और छात्राओं की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी नहीं हो पाई हैं। नई शिक्षा नीति के तहत कराई जाने वाली दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 जुलाई के बाद कभी भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं, सत्र 2025-26 में यूजी दाखिले के तहत समर्थ पोर्टल और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के बीच डेटा एक्सचेंज हो गया है। 14 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, इसके बाद ही पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए डाटा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पीजी की काउंसिलिंग 15 जुलाई तक शुरू हो जाएगी। बीते 10 दिनों से बीएचयू में पीजी काउंसिलिंग के तहत प्रैक्टिकल और जीडीपीआई की प्रक्रिया ही चल रही थी। अब इसका रिजल्ट जारी कर उत्तीर्ण आवेदकों पर पहले राउंड की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: बाथरूम वीडियो मामले में एमटेक के छात्र के खिलाफ केस, आरोप- लंबे समय से हो रही थी रिकॉर्डिंग
आज शाम 5 बजे बंद होगा फॉर्म भरने का विकल्प
बीएचयू में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेने के लिए गुरुवार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। आज शाम पांच बजे तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है। बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से इसकी सूचना मुख्य परिसर, एमएमवी, साउथ कैंपस और संबंद्ध कॉलेजों के अधिकारियों और छात्र और छात्राओं तक भिजवा दी गई है।