फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Case filed against MTech student in IIT BHU bathroom video case in varanasi

आईआईटी बीएचयू: बाथरूम वीडियो मामले में एमटेक के छात्र के खिलाफ केस, आरोप- लंबे समय से हो रही थी रिकॉर्डिंग

Thu, 10 Jul 2025 11:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

Varanasi Crime News: आईआईटी बीएचयू में बाथरूम वीडियो मामले में एमटेक के छात्र पर केस दर्ज किया गया। 37 छात्रों की तहरीर के आधार पर ये कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Police Case filed against MTech student in IIT BHU bathroom video case in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू स्थित पीसी रे हॉस्टल के बाथरूम में छात्रों का प्राइवेट वीडियो बनाने के आरोप में बुधवार को लंका थाने में एमटेक पहले वर्ष के छात्र बेस वीरा केशव पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


केमिकल इंजीनियरिंग से एमटेक कर रहे छात्र हिमांशु समेत 37 छात्रों की तहरीर पर एफआईआर हुई है। छात्रों ने आशंका व्यक्त की है कि योजना बनाकर लंबे समय से उनका प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। हालांकि आईआईटी ने अपनी जांच में अभी तक इसके किसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की बात नहीं की है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: जालसाजों ने डीएम जौनपुर के फेसबुक अकाउंट में मारी सेंध, फर्नीचर बेचने का दिया ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे कैंपस में 24 घंटे से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी इस मामले में आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और हॉस्टल प्रशासन से पूछताछ की। आईआईटी की अनुशासनात्मक समिति ने आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच की। 

मोबाइल में कुछ वीडियो सामने आए हैं, लेकिन इनकी लोकेशन और सोर्स की जानकारी जुटाई जा रही है। कई छात्रों ने बताया कि वीडियो डिलीट करवाने की भी पूरी आशंका है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की तेजी से जांच कर उचित कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed