{"_id":"59d79e674f1c1b70548b6080","slug":"bhu-protest-national-womens-commission-complete-enquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में बवालः राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच पूरी,अब कार्रवाई का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में बवालः राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच पूरी,अब कार्रवाई का इंतजार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी और लाठीचार्ज आदि मामलों की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूरी कर ली है। आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय प्रशासन का बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार को जिला एवं पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद टीम दिल्ली लौट गई।
अब आयोग अपनी रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय को सौंपेगा। बीएचयू में 21 सितंबर को छेड़खानी और 23 सितंबर को लाठीचार्ज के बाद देश भर में इस भर में इस घटना का विरोध हुआ था। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इस मामले की जांच के लिए बुधवार को बीएचयू पहुंची थी।
टीम की सदस्यों ने छात्राओं के साथ ही कुलसचिव, पूर्व चीफ प्राक्टर, छात्र अधिष्ठाता, हॉस्टलों की वार्डन समेत कई अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। शुक्रवार को टीम ने एसएसपी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं, टीम ने पीड़ित छात्रा से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन अवकाश के बाद अभी छात्रा के घर से नहीं लौटने की वजह से उससे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई।

मजिस्ट्रेटी जांच के लिए 10 को लिए जाएंगे बयान
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में 23 सितंबर की रात छात्र-छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में हो रही मजिस्ट्रेटी जांच के क्रम में 10 अक्तूबर को बीएचयू में छात्र-छात्राओं के बयान लिए जाएंगे।
जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि बीएचयू के छात्रों को कचहरी स्थित उनके न्यायालय पहुंचने में परेशानी हो रही है।
ऐसे में वह स्वयं 10 अक्तूबर को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में छात्रों एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज करेंगे। अब किसी ने भी मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज नहीं कराया है। इससे जांच अधर में लटकी हुई है।