फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest National Womens Commission complete enquiry

बीएचयू में बवालः राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच पूरी,अब कार्रवाई का इंतजार

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
BHU protest  National Womens Commission complete enquiry
बीएचयू में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी और लाठीचार्ज आदि मामलों की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूरी कर ली है। आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय प्रशासन का बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार को जिला एवं पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद टीम दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन


अब आयोग अपनी रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय को सौंपेगा। बीएचयू में 21 सितंबर को छेड़खानी और 23 सितंबर को लाठीचार्ज के बाद देश भर में इस भर में इस घटना का विरोध हुआ था। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इस मामले की जांच के लिए बुधवार को बीएचयू पहुंची थी।
विज्ञापन


टीम की सदस्यों ने छात्राओं के साथ ही कुलसचिव, पूर्व चीफ प्राक्टर, छात्र अधिष्ठाता, हॉस्टलों की वार्डन समेत कई अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। शुक्रवार को टीम ने एसएसपी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीम ने पीड़ित छात्रा से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन अवकाश के बाद अभी छात्रा के घर से नहीं लौटने की वजह से उससे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। 

मजिस्ट्रेटी जांच के लिए 10 को लिए जाएंगे बयान

BHU protest  National Womens Commission complete enquiry
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में 23 सितंबर की रात छात्र-छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में हो रही मजिस्ट्रेटी जांच के क्रम में 10 अक्तूबर को बीएचयू में छात्र-छात्राओं के बयान लिए जाएंगे।

जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि बीएचयू के छात्रों को कचहरी स्थित उनके न्यायालय पहुंचने में परेशानी हो रही है।

ऐसे में वह स्वयं 10 अक्तूबर को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में छात्रों एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज करेंगे। अब किसी ने भी मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज नहीं कराया है। इससे जांच अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed