फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD admission Case Students protest around Vice Chancellor office

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामला: कुलपति कार्यालय घेरकर बैठे छात्र, घंटों भीतर फंसे रहे शीर्ष अधिकारी

Sat, 26 Apr 2025 11:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:40 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र शनिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर घेराव कर दिए। इस दौरान  कार्यवाहक कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंता, यूएसीबी समेत कई अधिकारी अंदर फंसे रहे। 

विज्ञापन
BHU PhD admission Case Students protest around Vice Chancellor office
बीएचयू कुलपति कार्यालय के बाहर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की मांग पर नौ दिनों से धरने पर बैठे छात्रों ने शनिवार को कुलपति का कार्यालय घेर लिया। कार्यवाहक कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंता, यूएसीबी समेत कई अधिकारी घंटों अंदर ही फंसे रहे। अंदर अधिकारी बैठक करते रहे और बाहर नारेबाजी होती रही। धरने के नौवें दिन वीसी आवास से उठकर सभी छात्र सेंट्रल ऑफिस पहुंचे। यहां कुछ छात्र अंदर प्रवेश कर गए और कई तो पहले तल पर पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों द्वारा केंद्रीय कार्यालय का गेट बंद करने पर छात्र अंदर नहीं आ पाए। पहले तल के भी चैनल गेट पर तालाबंदी कर दी गई।

विज्ञापन


एबीवीपी के इकाई मंत्री भास्करादित्य ने आरोप लगाया कि उनको पीएचडी प्रवेश से वंचित कर दिया गया है। बुलेटिन के अनुसार प्रवेश वैध था। इस दौरान छात्रों ने भास्कर को न्याय दो, जातिवाद नहीं चलेगा जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


ये भी कहा कि एबीवीपी के ही लोग सत्ता में हैं, लेकिन इन्हीं को न्याय नहीं मिल रहा है। इस दौरान भास्करादित्य ने शिक्षा मंत्रालय पर भी आरोप लगाए। छात्र ने हिंदी विभागाध्यक्ष की एक पुरानी चिट्ठी भी वायरल की। इसमें प्रवेश को लेकर सहमति जैसी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Bhadohi Accident: हाईवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ा दूसरा कंटेनर, केबिन में घंटों फंसा रहा चालक का शव

अंग्रेजी विभाग में भी सांसद ने की राष्ट्रपति से शिकायत
अंग्रेजी विभाग में भी पीएचडी प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगा है। बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने राष्ट्रपति को शिकायत कर कहा कि 99 परसेंटाइल होने के बावजूद भी प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, इंटरव्यू भी नियमपूर्वक नहीं हुआ। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed