फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Internship for 2000 students mandatory in 22 departments 22 cells will be formed in varanasi

बीएचयू: 22 विभागों में 2000 छात्रों की इंटर्नशिप जरूरी, बनेंगे 22 सेल; नौकरी से पहले दिलाया जाएगा अनुभव

Wed, 12 Nov 2025 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 04:10 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के कला संकाय के 22 विभागों में एक-एक इंटर्नशिप सेल का गठन होगा। 22 इंटर्नशिप सेल के 22 मेंटोर (परामर्शदाता) भी चुने जाएंगे।

विज्ञापन
BHU Internship for 2000 students mandatory in 22 departments 22 cells will be formed in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू स्थित कला संकाय के करीब 2000 स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य किया जाएगा। हर छात्र को कम से कम 30 घंटे की इंटर्नशिप करनी होगी। इसके लिए उन्हें अधिकतम 10 क्रेडिट दिए जाएंगे। संकाय के 22 विभागों में एक-एक इंटर्नशिप सेल का गठन होगा। 

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ही सेल के समन्वयक भी होंगे। 22 इंटर्नशिप सेल के 22 मेंटोर (परामर्शदाता) भी चुने जाएंगे। ये मेंटोर ही इंटर्नशिप के लिए छात्रों को तैयार करेंगे। बीएचयू में यूजी की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं में नौकरी से पहले ही उनको अनुभव दिलाना है। यानी कि काम करने की क्षमता और रिसर्च एप्टीट्यूड को विकसित करने की कला सिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसका एक प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में लाया गया था। इस पर मंथन भी किया गया। इसी के तहत कला संकाय में ये इंटर्नशिप शुरू की जा रही है। इस इंटर्नशिप में आने वाला खर्च छात्र खुद ही उठाएंगे। प्रोफेसर सिर्फ सुविधा दिलाने के तौर पर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी में स्थिति हुई सामान्य, खुलीं दुकानें; मकान खाली करने के लिए किया गया अनाउंसमेंट

अपने मेजर विषय से तय करेंगे इंटर्नशिप
विभागों की ओर से छात्रों के इंटर्नशिप का स्पेशलाइजेशन तय किया जाएगा। छात्र अपने मेजर विषय में से ही किसी एक क्षेत्र से जुड़े संस्थान में ट्रेनिंग ले सकेंगे। बीएचयू में चल रहे किसी रिसर्च प्रोजेक्ट, ग्राम पंचायत या फिर बीएचयू के किसी दूसरे विभाग में भी इंटर्नशिप की जा सकती है। इसमें 0 से लेकर 10 अंक के बीच क्रेडिट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed