{"_id":"0652ddc696480dae2207efbc1416394d","slug":"bhu-admition-form-in-next-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में अगले हफ्ते शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में अगले हफ्ते शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में सत्र 2015-16 के दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी। होली के अवकाश के बाद यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक होगी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया से संबंधित तिथियों की घोषणा की जाएगी।
बीएचयू में पिछले साल दाखिले के लिए 25 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू
हो दी गई थी लेकिन इस बार इसमें विलंब हो रहा है। इसकी मुख्य वजह पिछले दिनों विश्वविद्यालय में नैक टीम के दौरे को बताया जा रहा है। 23 से 26 फरवरी तक नैक टीम मूल्यांकन के लिए बीएचयू में थी। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन नैक टीम के दौरे के मद्देनजर तैयारियों जुटा रहा। ऐसी
स्थिति में आवेदन प्रक्रिया की तिथियों पर निर्णय के लिए यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक ही नहीं हो पाई। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. एमआर पाठक का कहना है कि यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की मीटिंग गुरुवार को हो सकती है। नहीं तो होली की छुट्टियों के बाद बैठक होगी, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद तिथियों की घोषणा कर मार्च के दूसरे सप्ताह तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।