फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Jodo Yatra will reach Varanasi today top Congress leaders have invited

Varanasi: आज वाराणसी पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को किया गया आमंत्रित

Wed, 21 Dec 2022 12:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 12:02 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार शाम वाराणसी आएगी। गुरुवार सुबह प्रयागराज प्रांत के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यात्रा सारनाथ से शुरू होगी। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी विधानसभा व वार्ड अध्यक्षों को दी गई है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will reach Varanasi today top Congress leaders have invited
चंदौली में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रयागराज प्रांत की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार शाम वाराणसी आएगी। गुरुवार सुबह 11 बजे से यात्रा की शुरुआत सारनाथ से होगी। पांडेयपुर, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया मदनपुरा, असि होते हुए रविदास घाट पर समाप्त होगी। यात्रा में राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय के नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यात्रा गाजीपुर से वाराणसी आएगी। इसका स्वागत रजवाड़ी में होगा। गुरुवार सुबह प्रयागराज प्रांत के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यात्रा सारनाथ से शुरू होगी। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी विधानसभा व वार्ड अध्यक्षों को दी गई है।
विज्ञापन


25 स्थानों पर ढोल नगाड़े के साथ यात्रा का स्वागत होगा। जिले के सभी ब्लॉकों के युवाओं, किसान, व्यापारी, महिलाओं तथा अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोग यात्रा में शामिल होंगे। इससे जुड़ने के लिए दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लटके-झटके वाले बयान पर अजय राय की सफाई

Bharat Jodo Yatra will reach Varanasi today top Congress leaders have invited
सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को चंदौली पहुंची। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयाग जोन और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में नगर के शास्त्री पार्क से शुरू हुई यात्रा पीडीडीयू नगर भ्रमण के बाद चंदौली और सैयदराजा में पहुंची। इस बहाने कांग्रेस नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई।

पत्रकार वार्ता में अजय राय ने कहा कि लोगों के दिल में बैठी सरकार के भय को हटाने और लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ा यात्रा की शुरूआत हुई है। पूरे देश में इसका असर दिख रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय राय ने स्मृति ईरानी पर दिए गए विवादित लटके-झटके वाले बयान पर भी सफाई दी। कहा कि हमने आम बोल चाल कि भाषा में बताया था कि काम लटका हुआ है और रास्ते टूटे-फुटे हैं। इस पर चलने में झटके लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed