फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bank cashier dies while doing yoga exercise in ubi nagra ballia

योगा करने के दौरान असंतुलित हुए बैंक कैशियर, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Thu, 24 Oct 2019 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bank cashier dies while doing yoga exercise in ubi nagra ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

बलिया जिले की नगरा इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत कैशियर श्रीकिशुन सिंह की गुरुवार को सुबह योगा करते समय मौत हो गई। योगा के दौरान असंतुलित होकर गिरने के कारण उनकी गर्दन में मोच आ गई और बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोग तत्काल उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


श्रीकिशुन सिंह(59) गाजीपुर जिले के खिदरा(रौजा) के निवासी थे। यहां बैंक में कार्यरत होने के कारण किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। वह रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह टहलने के बाद पेड़ के सहारे व्यायाम करने लगे। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर सिर के बल जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


इससे उनकी गर्दन में मोच आ गई। वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। श्रीकिशुन सिंह दो माह में ही सेवानिवृत(रिटायर) होने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed