फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras NRC, MNCU model will be implemented in UP

Varanasi News: यूपी में लागू होगा बनारस का एनआरसी, एमएनसीयू मॉडल

Mon, 17 Jul 2023 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Banaras NRC, MNCU model will be implemented in UP
कुपोषित बच्चों के देखभाल का न्यूट्रीशियन रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) और कम वजन के साथ समय से पहले जन्म लेने वाले नवजातों के इलाज का द मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) मॉडल उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्लॉक स्तर पर बने 12 मिनी एनआरसी व 13 एमएनसीयू का लोकार्पण भी किया। इसमें कुपोषित बच्चों का इलाज किया जाएगा। उन्हें भर्ती करके आहार पोषण दिया जाएगा। खेलकूद की सुविधा भी मिलेगी। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में काशी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि बनारस में उप केंद्रों पर रोजाना 25 मरीज देखे जा रहे हैं। यह मॉडल अनुकरणीय है। इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर व अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। जनता को घर के पास ही अच्छा इलाज मिले, यह सुनिश्चित करना है। ऐसा तभी होगा, जब हर डॉक्टर अस्पतालों, स्वास्थ्य व उप केंद्रों को अपना मानकर सेवा करेंगे। नियमित ओपीडी होगी। हर बेड पर मरीज भर्ती किए जाएंगे। किसी मरीज को निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, संचारी रोग अभियान, मिशन इंद्रधनुष अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अपर निदेशक स्वास्थ्य वाराणसी मंडल डॉ मंजुला सिंह सहित अस्पतालों के एसआईसी, सीएमएस मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों को भटकना न पड़े
उपमुख्यमंत्री ने गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के सीएमओ के साथ बैठक करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही उपकेंद्रों पर भी विशेष जोर देने की जरूरत है। अगर लोगों को उनके घर के पास उपकेंद्र पर ही सुविधाएं मिलेंगी तो उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। इलाज पर ज्यादा खर्च करने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर में आएगी
वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बनारस का मॉडल का विस्तृत ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि एमएनसीयू वार्ड में समय से पहले जन्मे (प्री मैच्योर) और कम वजन वाले बच्चों का उपचार किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी चोलापुर, नरपतपुर, आराजीलाइन, हाथीबाजार, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड, चौकाघाट, काशी विद्यापीठ समेत ब्लॉक स्तर पर बनी 12 मिनी एनआरसी पर कुपोषित बच्चों को प्राथमिक व आवश्यक उपचार दिया जाएगा। इस पहल से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने आईएमएस बीएचयू कार्डियालॉजी विभाग के सहयोग से ईसीजी कराने और मरीजों को इमरजेंसी से रेफर कराने की ऑडिट कराने की पहल की जानकारी भी दी, जिसे उपमुख्यमंत्री ने सराहा है। सीएमओ संदीप चौधरी की भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अपर निदेशक और सीएमओ को नसीहत
उपमुख्यमंत्री ने अपर निदेशक और सभी जिलों के सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी करते रहने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि अपर निदेशक सप्ताह में तीन से चार जिलों का दौरा करें। इसकी रिपोर्ट बनाएं और निगरानी पोर्टल पर अपडेट करें। संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य भी दिया है। सीएमओ भी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने पर जोर दें। उपकेंद्रों पर बिजली कनेक्शन हो, यह सुनिश्चित कराएं। इससे कंप्यूटर व उपकरणों को चलाने के साथ रखरखाव में दिक्कत नहीं आएगी।

उपमुख्यमंत्री ने दिए ये मंत्र
-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ 30 लोगों की स्क्रीनिंग करें।
-डॉक्टरों के खाली पदों को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएं।
-प्रदेश स्तर पर 100 विशेषज्ञों की तैनाती। जल्द ही अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे।
-उपकरण खराब न हो, इसकी नियमित निगरानी कराएं।
-लोकल परचेज के खर्च की सीमा 20 से बढ़ाकर 40 फीसदी की गई, इसका लाभ मरीजों को मिलना चाहिए।
-रोगी कल्याण निधि में मौजूद बजट का इस्तेमाल मरीजों की सुविधाओं पर करें।
-अस्पताल की इमरजेंसी में आते ही तुरंत उपचार मिले, इसे अनिवार्य बनाएं।

सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा बच्चों की सेहत सुधार के लिहाज से दो महत्वपूर्ण सुविधाओं के शुरू कराने की पहल की सराहना कर बधाई दी। साथ ही इसे सही तरीके से लागू कराने के लिए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed